{"_id":"bb56a95248942bf63645e96aa18875bd","slug":"40-computers-stolen-from-a-lab-in-south-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कोरिया की लैब से 40 कम्प्यूटर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण कोरिया की लैब से 40 कम्प्यूटर चोरी
रोहतक/ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला रोहतक के सांपला थानांतर्गत गांव गढ़ी सांपला स्थित दक्षिण कोरियाई कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर चोर चालीस कंप्यूटर और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
इनमें से 17 कंप्यूटर दक्षिण कोरियाई कंपनी ने लगाए थे, जबकि बाकी के कंप्यूटर हरियाणा सरकार ने लगाए गए थे। पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल कर्मबीर के बयान पर शिकायत दर्ज कर ली है।
डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ ने मौके का निरीक्षण किया। दक्षिण कोरिया ने गांव गढ़ी सांपला को विकास के लिए गोद ले रखा है। कोरिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने गांव में डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बीती रात चोर गांव गढ़ी सांपला स्थित राजकीय हाई स्कूल में दक्षिण कोरिया द्वारा बनाई गई कम्प्यूटर लैब का ताला तोड़कर 40 कंप्यूटर, दो प्रोजेक्टर और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
घटना का पता शनिवार सुबह उस वक्त लगा जब चौकीदार स्कूल पहुंचा तो उसने देखा कि लैब का ताला टूटा हुआ है। चौकीदार ने इसकी सूचना प्रिंसिपल कर्मबीर और गांव के सरपंच को दी।
पुलिस ने इस बारे में दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल को अवगत करा दिया है।