{"_id":"61ca1f7a520b4e622005047c","slug":"4-20-lakh-ganja-was-brought-from-orissa-rohtak-news-rtk634034913","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ीसा से लेकर आए थे 4.20 लाख का गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ीसा से लेकर आए थे 4.20 लाख का गांजा
विज्ञापन
रोहतक/सांपला। एक दिन पहले सांपला के पास टोल के नजदीक पकड़े गए आरोपी जींद निवासी सुशील व आसौदा निवासी राजेश ने खुलासा किया है कि वे वाया दिल्ली उड़ीसा से 4.20 लाख का 35 किलो 500 ग्राम गांजा लेकर आए थे। सोमवार को सीआईए प्रथम ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने तर्क दिया कि वे आरोपियों को उड़ीसा लेकर जाएंगे, जहां से भारी मात्रा में गांजा लाया गया है।
सीआईए प्रथम प्रभारी अनेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी सुशील पहले भी उड़ीसा जा चुका है। अबकी बार आरोपियाें को ज्यादा माल लेकर आना था। इसके लिए अपनी गाड़ी लेकर गए, लेकिन उड़ीसा में सख्ती चल रही थी। जिसे माल सप्लाई करना था, उसने एक दिसंबर तक का समय मांगा। आरोपी 35 किलो गांजा ही प्लास्टिक के कट्टे में डालकर लिए, जिसे गैस सिलेंडर काटकर नीचे बांधा गया था। पुलिस नशा तस्करी की चेन को तोड़ना चाहती है, इसके लिए आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट को बताया कि आरोपी उड़ीसा के उरई कोका से नशीला पदार्थ लेकर आए हैं। पुलिस माल सप्लाई करने वाले को काबू करना चाहती है। अदालत ने पुलिस की अर्जी मंजूर करते हुए दो जनवरी तक आरोपियाें को रिमांड पर भेज दिया।
बाक्स
रोहद टोल के पास पकड़े गए थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि जींद निवासी सुशील व रोहद निवासी राजेश नशीला पदार्थ लेकर केएमपी के रास्ते रोहतक आ रहे हैं। पुलिस ने रोहद टोल के पास सांपला थाना एरिया में नाका लगा दिया। वाहनों की तलाशी के दौरान कार को रुकवाया गया। तलाशी में कार के अंदर से 35 किलो 500 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने आरोपियों को सांपला थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाकर गिरफ्तार कर लिया था।