फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   38 players will trial for olympic games from 27 dec

ओलंपिक क्वालिफायर में भाग लेने के लिए ट्रायल देंगे 38 खिलाड़ी, 24 हरियाणवी

Tue, 24 Dec 2019 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
38 players will trial for olympic games from 27 dec
ओलंपिक क्वालिफायर में हिस्सा लेने के लिए ट्रायल देने वाले 38 खिलाड़ियों में 24 हरियाणवी
विज्ञापन

- दिल्ली में 27 से 30 दिसंबर तक होंगे देश के खिलाड़ियों के ट्रायल
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जारी की खिलाड़ियों की सूची
हरियाणा के बॉक्सर अमित पंघाल और मनीष कौशिक वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतकर क्वालिफायर में ले चुके सीधी एंट्री
भूपेंद्र आट्टा
रोहतक। ओलंपिक क्वालिफायर में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 27 से 30 दिसंबर तक देश के 38 खिलाड़ियों का ट्रायल मैच खेले जाएंगे। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से इन खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इसमें पांच वजन लड़कियों के और छह वजन लड़कों के शामिल हैं। क्वालिफायर में खेलने के लिए कुल 38 खिलाड़ी ट्रायल देंगे। इनमें 24 खिलाड़ी हरियाणा राज्य से हैं। वहीं हरियाणा के दो बॉक्सर अमित पंघाल और मनीष कौशिक वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतकर सीधा क्वालिफायर का टिकट पा चुके हैं।
ये 11 खिलाड़ी हरियाणा से खेलते हैं
पुरुषों में 69 किग्रा वर्ग में विकास कृष्ण, 75 किग्रा वर्ग में अंकित खटाना, 81 कि ग्रा वर्ग में सुमित सांगवान, 91 किग्रा वर्ग में नवीन कुमार ट्रायल में भाग लेंगे। वहीं महिलाओं में 51 किग्रा वर्ग में रितु ग्रेवाल, 57 किग्रा वर्ग में साक्षी और मनीषा, 60 किग्रा वर्ग में शशी चौपड़ा, 75 किग्रा वर्ग में पूजा रानी, स्वीटी बूरा और नूपुर ट्रायल देंगी।
विज्ञापन

ये 13 हरियाणवी खिलाड़ी अन्य टीमों से खेलते हैं
पुरुष वर्ग में 57 किलोग्राम में रेलवे की ओर से सचिन व गौरव सोलंकी, 69 किलोग्राम वर्ग में एसएसबी से नवीन बूरा, रेलवे से आशिष, 81 किग्रा वर्ग में राजस्थान की ओर से खेलने वाले बृजेश यादव और एसएससीबी से सचिन कुमार, 91 किलोग्राम वर्ग में रेलवे से नमन तंवर, 91 प्लस वर्ग में एसएससीबी से नरेंद्र भी मूल रुप से हरियाणवी है। वहीं महिला वर्ग में 51 किग्रा वर्ग में रेलवे से ज्योति, 57 किग्रा वर्ग में रेलवे से सोनिया और रेलवे से ही सोनिया लाठर, 60 किग्रा वर्ग में रेलवे से पवित्रा, 69 किग्रा वर्ग में रेलवे से मीना रानी भी मूल रूप से हरियाणवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

52 किलोग्राम में अमित और 63 किलोग्राम में मनीष को मिला सीधा टिकट
52 किलोग्राम भारवर्ग में अमित पंघाल और 63 किलोग्राम भारवर्ग में मनीष कौशिक ओलंपिक का सीधा टिकट पा चुके हैं। दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक विजेता है। जिस कारण दोनों वजनों में ट्रायल नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed