फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   371330 quintals of millet reached the market, lifting was 363660

Rohtak News: 371330 क्विंटल बाजरा पहुंचा मंडी, उठान हुआ 363660 का

Sat, 02 Nov 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 02 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
371330 quintals of millet reached the market, lifting was 363660
झज्जर। अनाज मंडी में पड़ी फसल। संवाद
झज्जर। जिले की मंडियों में धान और बाजरे की खरीद जारी है। अभी तक जिले की मंडियों में लगभग 371330 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है और लगभग 352200 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। वहीं, जिले में अब तक 1050 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है।
विज्ञापन

प्रदेश में धान और बाजरे की खरीद को शुरू हुए एक महीने का समय हो चुका है। किसान मंडियों में धान और बाजरे की फसल लेकर पहुंंच रहे हैं। जिले में अब तक लगभग 371330 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है और लगभग 352200 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। वीरवार तक लगभग 363660 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया है। जिले में अभी तक 1050 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है और लगभग 740 क्विंटल पीआर धान की खरीद की गई है। झज्जर अनाज मंडी की बात करें तो शुक्रवार काे झज्जर अनाज मंडी में लगभग 1200 क्विंटल बाजरे की आवक हुई और लगभग दो हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। झज्जर अनाज मंडी में अभी तक लगभग 145710 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है और 138370 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। वीरवार तक झज्जर अनाज मंडी से लगभग 133000 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया है। वहीं, धान की बात करें तो शुक्रवार को लगभग 1200 क्विंटल धान की आवक हुई और लगभग 2200 क्विंटल धान की खरीद की गई। झज्जर अनाज मंडी में अब तक 25 हजार क्विंटल धान की आवक हुई है और लगभग 23 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन





झज्जर अनाज मंडी में धान के भाव
झज्जर अनाज मंडी में शुक्रवार को किस्म 1121 धान 4280 रुपये, 1715 धान 3841 रुपये, 1509 और 1692 हाथ से निकला धान की 3200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
झज्जर अनाज मंडी में अभी तक लगभग 145710 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है और 138370 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। वीरवार तक झज्जर अनाज मंडी से लगभग 133000 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया है।
- दीपक, सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed