{"_id":"5b46770d4f1c1b92468b5f6a","slug":"31531344653-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी ने खुलवाया 28 महीने से बंद एमडीयू का गेट नंबर दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी ने खुलवाया 28 महीने से बंद एमडीयू का गेट नंबर दो
Updated Thu, 12 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो :
सीसीटीवी ने खुलवाया 28 महीने से बंद एमडीयू का गेट नंबर दो
- विवि के गेट नंबर एक से हुआ प्रवेश, दो से निकासी
- गेट पर सीसीटीवी लगाने व वायर बिछाने के चलते बंद रहा एक दरवाजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। आरक्षण आंदोलन के बाद से बंद पड़ा एमडीयू का गेट नंबर दो बुधवार को खुला। गेट नंबर एक व दो पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के चलते विवि के दोनों दरवाजे खुले रहे। गेट नंबर एक से विवि में प्रवेश व गेट नंबर दो निकासी के लिए रहा। वीरवार को गेट नंबर दो फिर बंद हो जाएगा।
विवि के गेट नंबर एक व दो पर बुधवार को नए नाइट विजन एचडी सीसीटीवी लगाए गए हैं। इससे पहले लगे पुराने सीसीटीवी कम क्षमता के होने के कारण तस्वीरें साफ नहीं आ रही थी। सीसीटीवी लगाने के साथ इनकी वायर भी दबाई गई है। इसके लिए सड़क की खुदाई करनी पड़ी। इस काम के कारण गेट नंबर एक से आवागमन काम में व्यवधान डाल रहा था। नतीजतन गेट नंबर दो को भी खोल दिया गया। एक दरवाजे से आने व दूसरे से जाने की व्यवस्था की गई। शाम को काम पूरा हो गया। ऐसे में वीरवार को गेट नंबर दो फिर बंद हो जाएगा। प्रदेश में फरवरी 2016 में हुए आरक्षण आंदोलन के बाद से यह दरवाजा बंद है। विवि प्रशासन ने इसे लेकर निर्देश जारी किए थे। यह दरवाजा खुलवाने के लिए छात्र संगठनों ने कई बार प्रदर्शन भी किया, मगर दरवाजा नहीं खुला। जबकि विद्यार्थियों को घूम कर विवि जाना पड़ता है। इसमें उनका समय व धन अधिक जाया होता है।