फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चालान बनने में देरी, वेबसाइट पर ओवरलोड और बिजली गुल होने से विद्यार्थी रहे परेशान

चालान बनने में देरी, वेबसाइट पर ओवरलोड और बिजली गुल होने से विद्यार्थी रहे परेशान

Wed, 11 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
चालान बनने में देरी, वेबसाइट पर ओवरलोड और बिजली गुल होने से विद्यार्थी रहे परेशान
फोटो :
विज्ञापन


चालान बनने में देरी, वेबसाइट पर ओवरलोड और बिजली गुल होने से विद्यार्थी रहे परेशान
-कॉलेजों में द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के दाखिले के लिए दो दिन शेष रहे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया ने पुराने विद्यार्थियों को खासा परेशान किया। पहले चालान जनरेट नहीं हुए बाद में डीएचई की वेबसाइट ओवरलोड हो गई। इससे राहत मिली तो बिजली गुल हो गई। यही नहीं बिजली आई तो लंच ब्रेक हो गया। इन्हीं सब में दोपहर निकल गई। इसके बाद विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया सुचारु हुई। यही नहीं नए विद्यार्थियों को भी दस्तावेज जांच कराने के अंतिम दिन भीड़ के चलते लंबा इंतजार करना पड़ा।
मंगलवार को स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थी दाखिले के लिए कॉलेज पहुंचे। यहां उन्हें दाखिला सुनिश्चित करने के लिए फीस जमा करानी थी। इसके लिए काफी देर तक चालान जनरेट नहीं हुए। चालान व्यवस्था सुधरी तो सर्वर डाउन होने से वेबसाइट ओवरलोड हो गई। इस कारण काम काफी देर तक प्रभावित रहा। वेबसाइट ने काम करना शुरू किया तो बिजली गुल हो गई। इस कारण दाखिला प्रक्रिया फिर थम गई। दोपहर करीब सवा एक बजे गुल हुई बिजली करीब आधे घंटे बाद आई। इसके बाद लंच ब्रेक का समय हो गया। नतीजतन कर्मचारी लंच के लिए चल गए। इसी में दोपहर बीत गई। लंच ब्रेक के बाद दाखिला प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी। विद्यार्थियों के दाखिले को लेकर चालान भी जनरेट हुए और दूसरी कागजी कार्रवाई भी आगे बढ़ी। इसके बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नए विद्यार्थियों के जांचे दस्तावेज
कॉलेज में दूसरी प्रोविजनल सूची के उम्मीदवारों का दाखिला सुनिश्चित करते हुए शिक्षकों ने उनके दस्तावेज जांचे। इस दौरान गर्मी, उमस व भीड़ के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें अपना नंबर आने की इंतजार में कतारबद्ध होना पड़ा। मंगलवार को अंतिम दिन होने के चलते भीड़ अधिक रही। अब 12 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसमें नाम आने वाले विद्यार्थी फीस जमा करा कर अपना दाखिला पक्का कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में नहीं पहुंच रहे चालान नंबर
कॉलेजों के पुराने विद्यार्थी अपनी फीस जमा नहीं होने से परेशान नजर आए। इनके चालान नंबर बैंक को नहीं मिले हैं। इस कारण विद्यार्थी अपना चालान जमा नहीं करा पा रहे हैं। चालान जमा नहीं होने से फीस चंडीगढ़ नहीं पहुंच रही है। ऐसे में विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित नहीं हो रहा है। दूसरे व तीसरे वर्ष के इन विद्यार्थियों के पास फीस जमा कराने के लिए महज दो ही दिन शेष रहे हैं।

फीस कैंसल होने से बढ़ी परेशानी
ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत अनेक पुराने विद्यार्थी फीस कैंसल होने से आहत हैं। उनकी फीस जमा होने की पुष्टि नहीं हो पाने के कारण दाखिला अटक गया है। आन लाइन फीस जमा कराते समय कैंसल ऑप्शन पर क्लिक करना उन्हें भारी पड़ रहा है। जबकि खाते से फीस की राशि कट चुकी है। इस तरह के रोजाना दो से चार मामले सामने आ रहे हैं। इस संबंध में कॉलेज की ओर से डीएचई को पत्र भेजा गया है। वहां से जवाब आने पर ही अगली कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed