{"_id":"5b315a364f1c1bb06e8b9cb4","slug":"31529961014-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के अघोषित कट और गर्मी ने किया बुरा हाल, ठप हुए कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के अघोषित कट और गर्मी ने किया बुरा हाल, ठप हुए कारोबार
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के कट और गर्मी से लोगों को बुरा हाल, कारोबार भी ठप
अमर उजाला ब्यूरो,महम
भीषण गर्मी और बिजली के अघोषित कट की वजह से क्षेत्र में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बिजली के कई घंटों तक गुल होने से क्षेत्रवासियों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। जिससे क्षेत्रवासियों में बिजली निगम के प्रति रोष है।
कृष्ण, अजमेर, विजय, संदीप, कपिल और अजमेर आदि ने बताया कि दिनों दिन पारा बढ़ रहा है। तेज धूप ने घरों से निकलना भी मुश्किल कर दिया है। ऐसे में बिजली न आने से दिक्कतें और बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली के कटों की समय सीमा निर्धारित नहीं है। पूरे दिन बिजली की आंख मिचौली जारी रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में केवल एक घंटा बिजली आ रही है। इस कारण बिजली का काम करने वाले दुकानदारों का कामकाज भी ठप हो गया है। वहीं घरों में गृहणियों का भी बिजली कटौती के कारण बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग द्वारा बिजली की कटौती उस समय की जाती है, जिस समय बिजली की बेहद आवश्यकता होती है। जिस वक्त जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पानी की सप्लाई की जाती है। उस समय बिजली नहीं रहती। जिससे अब पेयजल संकट भी गहराने लगा है। रात को बिजली कई घंटे तक नहीं आती। जिस कारण इंवर्टर भी ठप हो जाते है। ऐसे में उन्हें कई बार तो पूरी रात अंधेरे में बैठकर गुजारनी पड़ रही है।
25 ए मएचएम 2 बिजली के अघोषित कटों के कारण परेशान दुकानदार