{"_id":"5b1064b64f1c1bac6e8b58d4","slug":"31527801014-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण डाक कर्मियों के आंदोलन को सांसद का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण डाक कर्मियों के आंदोलन को सांसद का समर्थन
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलित ग्रामीण डाक कर्मियों की मांग संसद में उठाऊंगा: सांसद दीपेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी यूनियन के धरना-प्रदर्शन को दसवें दिन समर्थन देने के लिए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद सत्र में वह उनकी मांग को प्रमुखता से उठाएंगे।
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि सातवें वेतन आयोग और चंद्रा कमेटी की सिफारिश को लागू किया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर प्रदेश के करीब दो लाख 70 हजार ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर बैठे हैं। इस पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवक मेहनत करके लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं। सरकार को चाहिए कि ग्रामीण डाक सेवकों की सुध ले और उनकी मांगों को पूरा करे। भरोसा दिलाया कि जुलाई में शुरू होने जा रहे लोकसभा सत्र में पहले दिन ही वह उनकी मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे। चेतावनी देते हुये कहा कि अगर जल्द ही ग्रामीण डाक सेवकों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संसद से सड़क तक उनके हक के लिये कांग्रेस संघर्ष करेगी। वर्तमान सरकार की नीति और दिशा दोनों गलत हैं। सरकार का काम कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का होता है। उनकी बातों को सुनकर आंदोलित डाक कर्मियों ने नारेबाजी की। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष जयदीप धनखड़, ललित मोहन सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र भारत, रामकुमार पांचाल आदि मौजूद थे।