फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चालान

चालान

Thu, 11 Jan 2018 03:01 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 03:01 AM IST
विज्ञापन
चालान
शनिवार और रविवार को भरे जाएंगे चालान
विज्ञापन

भुगतान करने वालों की बढ़ती भीड़ के बाद एसपी ने दिये आदेश
खबर का इम्पैक्ट
10 जनवरी को प्रकाशित खबर की ईपीएस भी लगाएं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
पुलिस लाइन स्थित चालान ब्रांच में चालान का भुगतान करने के लिए अतिरिक्त खिड़की की स्थापना कर दी गई है। मंगलवार को चालान ब्रांच में ज्यादा भीड़ पहुंचने के कारण धक्कामुक्की और जमकर नोंकझोंक हुई थी। अव्यवस्था को लेकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। अब शनिवार और रविवार को भी ब्रांच में चालान भरे जा सकेंगे। बता दें कि जिला पुलिस ने यातायात के नियमों की पालना को लेकर जीरो टॉलरेंस डे के तहत हजारों की संख्या में चालान काटे थे। इस कारण पुलिस लाइन में काफी संख्या में लोग चालान का भुगतान करने पहुंच गये थे। कुछ लोगों को घंटों तक खड़ा होने के बावजूद शाम को चालान भरे बिना निराश होकर लौटना पड़ा था।
लोगों की परेशानी को देखते हुए एसपी पंकज नैन ने बताया कि अतिरिक्त चालान खिड़की महिलाओं और बुजुर्गों के लिए आरक्षित होगी। ब्रांच में अब चालान भुगतने वाली खिड़की की संख्या तीन हो गई। पहले शनिवार को आधा दिन चालान भरे जाते थे और रविवार छुट्टी होती थी। रविवार और शनिवार को दिनभर चालान भरे जाएंगे। अब सोमवार को चालानिंग ब्रांच की छुट्टी होगी।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि आमजन को सुविधा देने के लिए खिड़की की संख्या बढ़ाई गई है। महिलाएं व बुजुर्ग व्यक्तियों की सुविधा के लिए अलग से खिड़की स्थापित की गई है। इसके अलावा नौकरी करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए शनिवार व रविवार को भी चालान भरने की व्यवस्था की गई है। ताकि उन्हें छुट्टी लेकर चालान भरने न आना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed