फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फुटबाल में एसडी कालेज ने जीती ओवरआल ट्रॉफी

फुटबाल में एसडी कालेज ने जीती ओवरआल ट्रॉफी

Sun, 29 Oct 2017 01:30 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
फुटबाल में एसडी कालेज ने जीती ओवरआल ट्रॉफी
दिनदहाडे़ बाजार में बदमाशों ने युवक पर दागी गोली
विज्ञापन

अंबाला कैंट। गांधी मार्केट में सुबह भरे बाजार में तीन बाइक सवार बदमाशों में से एक ने दीना की मंडी निवासी जोनी सोनकर पर गोली चलाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। महज पांच फुट दूरी से गोली चलाई गई, मगर जोनी का सौभाग्य रहा कि गोली उसे नहीं लगी। गोली चलने से बाजार में हड़कंप की स्थिति मच गई। गोली चलाने के बाद बदमाश हाथों में पिस्तौल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल व कैंट थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी, क्राइम एक्सपर्ट व अन्य टीमों ने मौके का मुआयना किया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में जोनी ने हमलावरों की पहचान की जिसके आधार पर कैंट पुलिस ने महेशनगर निवासी प्रिंस, रोहन व कमल के खिलाफ हत्या का प्रयास करने व शास्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है । गोली पुरानी रंजिश को लेकर चलाई गई थी।
दीना की मंडी निवासी जोनी सोनकर गांधी मार्केट में सुबह करीब साढ़े दस बजे अपनी बाइक पर आ रहा था। बताते हैं कि उसके ठीक पीछे-पीछे तीन युवक एक बाइक पर आ रहे थे। जैसे ही गांधी मार्केट में जोनी सोनकर ने अपनी बाइक रोकी तो पीछे से आ रहे बाइक पर सबसे पीछे बैठे युवक ने जोनी पर गोली चला दी। जोनी सड़क किनारे खड़ा था और हमलावर महज उससे पांच फुट दूर थे। मगर जोनी का सौभाग्य रहा कि गोली उसे नहीं लगी। जोनी ने तुरंत पीछे पलटकर देखा मगर इतने में हमलावर वहां से फरार हो चुके थे। इसी बीच फायर की आवाज सुनते ही दुकानदार बाजार में इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचित किया गया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की। फुटेज में बाइक सवार तीनों बदमाश नजर आए। बाइक पर सबसे पीछे बैठा युवक हाथ में पिस्तौल लेकर उसे हवा में लहरा रहा था। जोनी ने जब पुलिस के समक्ष ही फुटेज देखी तो हमलावरों को पहचान लिया। उसने बताया कि हमलावर प्रिंस नामक युवक है जोकि महेशनगर क्षेत्र का रहने वाला है। हमलावर की पहचान होते ही पुलिस की कई टीमें सक्रिय हो गई। डीएसपी कैंट सुरेश कौशिक व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना किया। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को मौके से कोई खोल बरामद नहीं हुआ है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि गोली रिवाल्वर से चली या देसी कट्टे से। हमलावर प्रिंस का नाम सामने आने पर पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि प्रिंस पर आर्म्स एक्ट के पहले भी कुछ मामले दर्ज है।
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले हुआ था जोनी से विवाद
जोनी सोनकर ने बताया कि हमला करने वाला आरोपी प्रिंस है जिसके साथ उसका डेढ़ माह पहले विवाद हुआ था। उसने बताया कि गांधी मार्केट में पार्किंग को लेकर प्रिंस से उसका विवाद हुआ था और इस दौरान हाथापाई भी हुई थी। उसने बताया कि तब भी प्रिंस ने उसे गोली मारने की धमकी दी थी, मगर उसने तब इस बात को हलके में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
पुलिस ने इस मामले में जोनी सोनकर की शिकायत पर महेशनगर निवासी प्रिंस, रोहन व कमल के खिलाफ हत्या का प्रयास करने व शास्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है जिन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।
सुरेश कौशिक, डीएसपी, अंबाला कैंट।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed