फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शाह ने नहीं दिया समय, अब 27 को जाट आरक्षण संघर्ष समिति करेगी आंदोलन की घोषणा

शाह ने नहीं दिया समय, अब 27 को जाट आरक्षण संघर्ष समिति करेगी आंदोलन की घोषणा

Fri, 04 Aug 2017 02:02 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
शाह ने नहीं दिया समय, अब 27 को जाट आरक्षण संघर्ष समिति करेगी आंदोलन की घोषणा
शाह ने नहीं दिया समय, अब 27 को जाट आरक्षण संघर्ष समिति करेगी आंदोलन की घोषणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से वार्ता नहीं होने पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति में आक्रोश है। समिति के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बल्हारा ने वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस करके जल्द आंदोेलन की रणनीति तैयार करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, स्थानीय मंत्रियों ने अपनी पोल खुलने के डर से वार्ता से मना कराया है। अगर भाजपा अध्यक्ष शाह ने बातचीत के लिए समय नहीं दिया तो 27 अगस्त को झज्जर में होने वाली भाईचारा रैली में आंदोलन का ठोस निर्णय लिया जाएगा।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने वीरवार को दिल्ली बाईपास स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में प्रेस कांफ्रेंस की। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा नेताओं की वजह से भाईचारा बिगड़ रहा है। आरोप लगाया कि आरक्षण आंदोलन के बाद उपद्रव भी इन्हीं लोगों के कारण हुआ था। सरकार के साथ 19 मार्च को समझौता हुआ। उन समझौते पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इन्हीं मुद्दों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से वार्ता के लिए समय मांगा गया था, लेकिन उन्होंने वार्ता से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि 27 अगस्त से पहले वार्ता नहीं हुई तो रैली में आंदोलन का बड़ा निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव कृष्णलाल हुड्डा, प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा, पवन जसिया और सोमवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सर्वखाप पंचायत ने ठुकराया अमित शाह से मिलने का निमंत्रण
रोहतक। दिल्ली रोड स्थित सनसिटी में रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिले के खाप नेताओं की बैठक हुई। महम चौबीसी के प्रधान तुलसी ग्रेवाल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोहतक प्रवास के दौरान एक केंद्रीय मंत्री ने खापों से संपर्क कर मुलाकात का निमंत्रण दिया था, लेकिन भाजपा सरकार जाट समाज की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे में सभी की सहमति के बाद खापों ने इस निमंत्रण को ठुकरा दिया है। इस मौके पर प्रधान रणधीर सिंह सरोहा, प्रधान जयसिंह अहलावत, प्रधान सुरेन्द्र दहिया, सर्वखाप संयोजक महेंद्र सिंह नांदल, रोहतक-84 खाप प्रधान हरदीप अहलावत, प्रधान केदार कादियान, रूहिल राठी खाप प्रधान तस्वीर सिंह राठी, पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा, कुंडू खाप प्रतिनिधि महावीर कुंडू और मलिक खाप से कुलदीप मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed