{"_id":"597201904f1c1bd4768b47cd","slug":"31500643728-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की जोत से लगी घर में आग...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की जोत से लगी घर में आग...
Updated Fri, 21 Jul 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
समालखा।
छदिया में मंदिर की जोत से एक विधवा महिला के घर में आग लग गई। आसपास के लोगों में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
महिला मुकेश देवी ने बताया कि वह गांव चुलकाना की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बच्चों के लिए मिड-डे मीलबनाती है। घर में बने मंदिर में जोत करने के बाद वह स्कूल चली गई। जोत से मंदिर और घर के सामान में आग लग गई। आग से सिलाई मशीन, टीवी, अलमारी, बिजली फिटिंग के साथ ही दो कड़ी भी जल गई। घर से धुआं उठता देखकर पड़ोसी मोनू, कुलदीप, सोनू व सागर ने पानी डालकर आग पर काबू पाया व उसे सूचित किया। महिला ने बताया कि आग लगने से उस हजारों का नुकसान हुआ है। उसने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।