फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भाजपा का मिशन 2019

भाजपा का मिशन 2019

Fri, 21 Jul 2017 02:22 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
भाजपा का मिशन 2019
चार अगस्त को अमित शाह आएंगे रोहतक
विज्ञापन


रोहतक। भाजपा ने मिशन 2019 पर अभी से काम करना शुरू कर दिया है। छह माह में हर जिले में पार्टी का खुद का कार्यालय होगा। इसके लिए रेवाड़ी, गुरुग्राम, सिरसा, फतेहबाद, हिसार, कैथल, पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में जमीन तक खरीद ली गई है। रोहतक में प्रदेश कार्यालय को भव्य तरीके से बनाया जाएगा। इसके साथ ही रोहतक या पंचकूला में एक जगह प्रदेश स्तर की पार्टी की लाइब्रेरी बनेगी। इसमें पुराने नेताओं और पार्टी की गौरवगाथा से जुड़ी ऐतिहासिक सामग्री रखी जाएगी। खास बात यह है कि अपने हरियाणा प्रवास के दौरान अमित शाह रोहतक भी आएंगे।
वीरवार को रोहतक पहुंचे प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 2, 3 और 4 अगस्त को प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इसमें चार अगस्त को अमित शाह रोहतक आएंगे। तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कैनाल रेस्ट हाउस में की गई। बैठक में सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की गई तथा बूथ स्तर पर संगठन विस्तार का प्रारूप तैयार करने के बारे में भी योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य यही था कि पार्टी को किस तरह से और अधिक मजबूत बनाया जाए। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, संजय भाटिया, वेदपाल एडवोकेट, सूरजपाल अमू, जेएल शर्मा, वीरेंद्र चौहान, विशाल सेठ, विक्रम गौड़, गोबिंद भारद्वाज, ललित बत्तरा, दीपक मनचंदा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, पार्षद जयकिशन शर्मा और जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्य में निरंतरता बनाए रखें, नहीं तो कांग्रेस की तरह बिखर जाओगे
इससे पहले भाजपा के विभाग एवं प्रकल्पों के केंद्रीय समन्वयक अरविंद मेनन ने भी कैनाल रेस्ट हाउस में भाजपा के 19 विभागों और दस प्रकल्पों (प्रोजेक्ट्स) की मीटिंग ली। मेनन ने कहा कि अगर स्तंभ मजबूत रहते हैं तो ऐसी कोई भी ताकत नहीं है जो भाजपा को हिला सके। उन्होंने कहा कि इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने जन आकांक्षाओं के अनुसार कार्य करते हुए आमजन का दिल जीता है। आवश्यकता इस बात कि है कि इस कार्य में निरंतरता बरकरार रहे। इस संबंध में उन्होंने कांग्रेस पार्टी का उदाहरण देते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस जनकल्याण के मुद्दे से भटक गई और उसका हश्र यह हुआ कि कांग्रेस ताश के पते की तरह बिखर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर जिले में चले स्वच्छता अभियान : भट्ट
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि स्वच्छता और बेटी बचाओ अभियान से पार्टी को मजबूती मिली है। दोनों कार्य लगातार चलने चाहिए। साथ ही सरकार के कार्यों को शोध और डॉक्यूमेंटेशन के तौर पर जनता के सामने पेश किया जाएगा। इसके अलावा आईटी, वेबसाइट और सोशल मीडिया पर भी फोकस किया जाए।


बराला की कमर में दर्द, नहीं पहुंचे मीटिंग में
वीरवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को भी मीटिंग में पहुंचना था। कमर दर्द के चलते वे नहीं आ सके। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि अमित शाह तीन दिन प्रदेश में रहेंगे। इस दौरान पंचकूला, चंडीगढ़ और रोहतक में मीटिंग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed