{"_id":"595943444f1c1b8c1a8b4c39","slug":"31499022148-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक की हत्या, पत्\nथर से कुचला चेहरा, नहर में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में युवक की हत्या, पत् थर से कुचला चेहरा, नहर में फेंका शव
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में युवक की हत्या, पत्थर से कुचला चेहरा, नहर में फेंका शव
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। यहां बाईपास के पास से गुजर रही नहर में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। नहर के पास लगते खेतों में काम करने आए किसानों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे युवक का शव नहर में पड़ा देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक के चेहरे को पहचान मिटाने के लिए पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ था। जानकारी मिलने पर डीएसपी हैड क्वार्टर संजीव बल्हारा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की पहचान पटीकरा निवासी प्रशांत के रूप में की है। वहीं मृतक के परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों पर प्रशांत की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बाईपास के पास खालड़ा वाली काली पहाड़ी की ओर जाने वाली नहर में शव पड़ा है। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं इस बारे में पुलिस ने अपने आला अधिकारियों को भी खबर कर दी। इसके तुरंत बाद सूचना मिलते ही डीएसपी हैड क्वार्टर संजीव बल्हारा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंच नहर से शव निकालकर अपने कब्जे में लिया।
हत्या कर शव को कुचला पत्थरों से
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि हत्या के बाद मृतक की पहचान मिटाने के लिए शव को पत्थरों से कुचला है। पुलिस ने मौके से खून से सने पत्थरों को भी बरामद किया है। इसके साथ-साथ पुलिस ने एक बड़ा पत्थर भी बरामद किया है।
विज्ञापन
रास्ते में मिले बाइक के टायरों के निशान
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की व घटनास्थल पर मिले बाइक के टायरों की भी फोटोग्राफी करवाई गई। पुलिस ने शव को एंबुलेंस की सहायता से शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में रखवाया गया। जहां पर शव की शिनाख्त प्रशांत उर्फ टिंकू पुत्र मदनलाल के रूप में हुई।
पिता की शिकायत पर केस दर्ज
मृतक के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रशांत का झगड़ा गांव के कुछ युवकों के साथ हुआ था। जिसके चलते ही उन्होंने रंजिश के चलते प्रशांत की हत्या की है। उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम करीब छह बजे दुकान पर प्रशांत के पास राहुल, देवेंद्र, मनोज व दो तीन अन्य युवक आए व उसको कहीं ले जाने की बात कहीं। इसके बाद प्रशांत उनकी बाइक पर बैठकर उनके साथ चला गया। लेकिन देर रात तक वह नहीं लौटा उन्होंने अपने तौर पर उसको खोजने की काफी कोशिश की लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं चला।
शव मिलने की सूचना पर अस्पताल पहुंचा मदन
मृतक के पिता मदन ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह पता चला की किसी युवक की हत्या हुई है। प्रशांत के घर नहीं पहुंचने पर अनहोनी की आशंका से वो नागरिक अस्पताल पहुंचे। वहां जाकर देखा तो शव प्रशांत का ही था। मदन ने बताया कि प्रशांत की हत्या रंजिश के चलते राहुल, देवेंद्र, मनोज व अन्य ने की है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
मृतक के पिता की शिकायत पर गांव के ही तीन नामजद युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रमेश कुमार, एसएचओ, शहर थाना, नारनौल