फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अंधड़ और बारिश से शहर के कई हिस्सों की बिजली गुल

अंधड़ और बारिश से शहर के कई हिस्सों की बिजली गुल

Sat, 17 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
अंधड़ और बारिश से शहर के कई हिस्सों की बिजली गुल

विज्ञापन
अंधड़ और बारिश से शहर के कई हिस्सों की बिजली गुुल
नारनौल। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हलकी बारिश हो रही है। शुक्रवार तड़के भी करीब तीन बजे अंधड़ के साथ झमाझम बारिश हुई। अंधड़ के कारण शहर के कई मोहल्लों की बिजली भी गुल हो गई। इसके साथ ही शहर के अनेक निचले क्षेत्र में बारिश पानी भर जाने से लोगों को परेशानी हुई। बारिश से वीरवार के मुकाबले शुक्रवार के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की कमी आई।
क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिन से पड़ रही जबरदस्त गर्मी व बिजली के अघोषित कटों ने भी लोगों को जीना मुहाल किया हुआ था। इसके बाद मंगलवार सुबह व बुधवार शाम को हलकी बूंदाबांदी हुई। जिससे तापमान में भी गिरावट आई थी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। लेकिन वीरवार को दोबारा से गर्मी व उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। इस कारण लोग इंद्र देव से बारिश होने की दुआ करने लगे थे। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे तेज अंधड़ के साथ जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन

शहर में अनेक स्थानों पर भरा पानी
शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के कारण शहर के सैन चौक, रविदास मंदिर मार्ग, मोहल्ला जमालपुर, लघु सचिवालय के पास, पार्क गली, बस स्टैंड के अंदर, मोहल्ला रावका, पुरानी कचहरी के पास, मोहल्ला खड़खड़ी आदि में पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंभे व तार टूटे, मरम्मत करने में जुटे कर्मचारी
जबरदस्त अंधड़ व बारिश के चलते कई जगह पर बिजली के पोल व तार टूटकर गिर गए। इस कारण शहर के अधिकांश क्षेत्र में रात तीन बजे से 12 बजे तक बिजली गुल रही। इसमें रेवाड़ी रोड, महेंद्रगढ़ रोड, बस स्टैंड के पास, किला रोड, मुख्य बाजार के अलावा सिटी सिक्स व फोर की बिजली भी गुल रही। इसके कारण दिनभर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली को सुचारु के करने के लिए निगम के कर्मचारी देर शाम तक खंभों व तारों को ठीक करते रहे।
ठप रहा बैंक का कार्य
बिजली सप्लाई बाधित रहने के कारण कैलाश नगर स्थित एसबीआई बैंक का कार्य पूर्ण रूप से ठप रहा। इसके चलते बैंक में आने वाले उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं उपभोक्ता बैंक के बाहर बैठकर बिजली आने का इंतजार करते रहे।
बारिश की एक बूंद गिरते ही निगम बिजली काट लेता है। जोकि बारिश रुकने के कई घंटों बाद तक सुचारु नहीं हो पाती है। इससे लोगों को परेशानी होती है। -ओमप्रकाश
शहर में बिजली का काफी बुरा हाल है। पहले ही शहर में कई-कई घंटों के कट लगाए जा रहे है। वहीं बारिश या अंधड़ आने के बाद तो बिजली का पता ही नहीं रहता की सप्लाई सुचारु हो पाएगी या नहीं। -सोनू कुमार

निगम आए दिन बिजली लाइनों की मरम्मत कार्य के नाम पर कट लगाता है। इसके बावजूद भी शहर में निर्बाध बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है। -राकेश कुमार
गर्मी के कारण लोगों का हाल पहले से बेहाल है। ऐसे में निगम द्वारा अघोषित कट लगाकर लोगों को और परेशान किया जा रहा है। बारिश के मौसम में बिजली ना के बराबर आती है। -सोनू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed