फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   27 crore scheme will strengthen water security in the city: DC

27 करोड़ की योजना से शहर में जल सुरक्षा होगी सुदृढ़ : डीसी

Sat, 06 Jun 2026 03:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
27 crore scheme will strengthen water security in the city: DC
रोहतक। शहर में 27 करोड़ रुपये की परियोजना से जल सुरक्षा सुदृढ़ होगी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जलघर-3 का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल आपूर्ति व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहर में पानी छोड़े जाने की अवधि के दौरान अधिकतम जल भंडारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि रोहतक शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को आधुनिक और अधिक सक्षम बनाने के लिए 27 करोड़ की एक महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है। इस परियोजना के तहत शहर के सबसे पुराने जलघर ढांचे का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके अंतर्गत अधिक क्षमता वाले नए तालाब का निर्माण व नई तकनीक में सुधार किया जाएगा। खुले रजबहे को आधुनिक पाइपलाइन प्रणाली से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे जलघर तक कच्चे पानी की आपूर्ति की जाती है। इसके लिए 4.5 किलोमीटर लंबी और 900 मिमी व्यास की ट्रांसमिशन पाइप लाइन बिछाई जाएगी। उपायुक्त ने मकड़ौली स्थित 15 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी दौरा किया और अपशिष्ट जल शोधन कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता शिवराज, कार्यकारी अभियंता संदीप सिंह व संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed