फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   25 youth will get the opportunity to participate in Parliament House, applications till 15

Rohtak News: 25 युवाओं को संसद भवन में भागीदारी का अवसर मिलेगा, आवेदन 15 तक

Tue, 12 Sep 2023 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
25 youth will get the opportunity to participate in Parliament House, applications till 15
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। आजादी के अमृत काल की कड़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) लोकसभा द्वारा एक स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर से 25 युवाओं को संसद भवन में भागीदारी का अवसर मिलेगा। इसमें जाने के इच्छुक 15 सितंबर तक आवेदन करें। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी आशीष सांगवान ने दी।

उन्होंने बताया कि उपायुक्त अजय कुमार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में युवाओं के लिए संसद भवन में अपनी उपस्थित दर्ज कराने का एक बेहतरीन अवसर है। इसी कड़ी में इच्छुक युवा 15 सितंबर तक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अपने आवेदन नेहरू युवा केंद्र के जिला कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। वर्चुअल माध्यम से 16 सितंबर को होने वाली इस प्रतियोगिता के एक विजेता प्रतिभागी को राज्यस्तर पर अपनी प्रतिभागिता दिखाने का मौका मिलेगा। राज्यस्तर से चयनित एक प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर आगामी दो अक्तूबर को संसद भवन के केंद्रीय सदन में अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्राइड, अपने नेता को जानो, स्मृति कार्यक्रम यह युवा सांसद जैसे किसी भी कार्यक्रम में संसद भवन में शिरकत करने वाले युवा इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते हैं। कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए केंद्र के जिला कार्यालय में इच्छुक युवा संपर्क साध सकते हैं। हरियाणा राज्य के लिए भाषण प्रतियोगिता का विषय लाल बहादुर शास्त्री अमृत काल में उनके जीवन पाठ एवं विरासत है। इस कार्यक्रम में 18 वर्ष से ऊपर आयु के वह युवा जो एक अक्टूबर 2023 को 29 वर्ष के ना हुए हो भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed