फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   25 thousand from the female principal and 49 thousand rupees from the wife of the soldier

महिला प्राचार्य से 25 हजार तो फौजी की पत्नी से 49 हजार रुपये ठगे

Sun, 07 Nov 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
25 thousand from the female principal and 49 thousand rupees from the wife of the soldier
डीएलएफ कॉलोनी की प्राचार्य से हजार एक युवक ने फर्जीवाड़ा करके 25 हजार रुपये ठग लिए, जबकि फौजी की पत्नी के बैंक खाते से एक युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर 49 हजार रुपये निकाल लिए। दोनों मामलों में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डीएलएफ कॉलोनी निवासी रीमा मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नेहरू कॉलोनी स्थित स्कूल में प्राचार्य हैं। शनिवार सुबह करीब 7 बजकर 50 मिनट पर एक नंबर से कॉल आई। युवक ने कहा कि आपके खाते में मुझे पेमेंट करनी है। फोन पे पर अपना यूपीआई आईडी नंबर व कोड भरकर पेमेंट प्राप्त करें। प्राचार्य ने सोचा, कोई छात्र अपनी फीस जमा करवा रहा होगा। उसने ऐसा ही किया। उसके खाते से 25 हजार रुपये कटने का संदेश आ गया।
विज्ञापन

..........
युवक ने झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदला
वहीं, मकड़ौली कलां की एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर युवक ने 49 हजार 310 रुपये निकाल लिए। महिला छोटूराम चौक के नजदीक एटीएम पर पैसे निकालने आई थी।
महिला सुमन ने दी शिकायत में बताया कि उसका पति रामभज फौज में कार्यरत है। 30 अक्तूबर को वह छोटूराम से आगे नीली कोठी रोड पर एटीएम पर पैसे निकालने आई थी। वह अपने पति के कार्ड से पैसे निकालने लगी तो एक युवक आया। जब वह मोबाइल में कोड देखनी लगी तो इसी बीच युवक ने झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदल लिया। वह खाते से 9 हजार रुपये निकालकर ले आई। इसी बीच बेटी का फोन आया कि खाते से 20 हजार रुपये एक बार, 7200 रुपये दूसरी बार निकले हैं। इसके बाद भी पैसे निकाले गए हैं। इस तरह खाते से कुल 49 हजार 310 रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed