फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   243.66 km will be built in 93 villages. roads

93 गांवों में बनाई जाएंगी 243.66 किमी. सड़कें

Thu, 02 Sep 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
243.66 km will be built in 93 villages. roads
जिले के 93 गांवों के ग्रामीणों को जर्जर सड़कों से राहत मिलने वाली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 243.66 किमी. सड़कें बनाई जानी है। इसमें से 22.17 करोड़ की लागत से 94.75 किमी. सड़क बन गई है। 49.90 किमी. सड़क बनना शुरू हुआ है। वहीं, 99 किमी. सड़क बनाने की डीपीआर (कार्य योजना) बनाई गई है।
विज्ञापन

जिले के गांवों में आवागमन सुगम नहीं है। जर्जर सड़क तो कहीं बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इससे नजदीकी गांव जाने के लिए लोगों को काफी घूमकर जाना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत पीडब्ल्यूडी 93 गांवों में 243.66 किमी. सड़कें बनाने जा रहा है। इसमें से 94.75 किमी. सड़क बन गई है। 49.90 किमी. सड़क बनाने का काम शुरू हुआ है। 99 किमी. सड़क बनाने की कार्य योजना तैयार करके स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन

इन गांवों में बन चुकी सड़कें
योजना के तहत नवंबर-दिसंबर में टेंडर हुए थे। इसके तहत घिलौड़ कला, घिलौड़ खुर्द, घुसकानी, जसिया, काहनी 125 विस्वा, काहनी 75 विस्वा, खिड़वाली, रिठाल फौगाट, रिठाल नरवाल, घुसकानी, समरगोपालपुर, सिंहपुरा, बसंतपुर, धामड़, लाढ़ौत, मकड़ौली कलां, मकड़ौली खुर्द, चमारिया, कटवाड़ा, नसीरपुर, सांघी, सराय अहमदपुर, भगवतीपुर, घरौठी, कसरैंटी, मोरखेड़ी, पाकस्मा, अजायब, फरमाणा बादशाहपुर, शेखपुरा तितरी, सैमाण, गिरावड़, मोखरा खेड़ी, रोज, चांदी, चिड़ी, घरौंठी, लाखनमाजरा, नांदल, खेड़ी महम, महम, मदीना कोरसान, निंदाना, निडाना में सड़क बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में चिह्नित गांवों की सड़कें
योजना के दूसरे चरण में 49.90 किमी. सड़क बनाने के लिए जून-जुलाई में टेंडर दिए जा चुके हैं। इसके तहत ब्राह्मणवास, बहुअकरबरपुर, बहुजमालपुर, जिंदराण, भैयापुर, मकड़ौली कलां, गढ़ी बलंभ, काहनौर, मड़ौदी, मड़ौदी जाटान, मड़ौदी रंगरान, सुडाना, तिमारपुर, बनियानी, पटवारपुर में सड़क बनना शुरू हो गया है।
इन गांवों में 99 किमी. बनेगी सड़क
99 किलोमीटर सड़क मोखरा खास, मोखड़ा खेड़ी, रोज, मुरादपुर टेकना, भैणी भैरो, भैणी चंद्रपाल, भैणी महाराजपुर, भैणी सुरजन, सीसरखास, फरमाणा खास, बैंसी, काहनौर, ककराना, मसूदपुर, संघहेड़ा, सुढाना, तिमारपुर, भालौठ, किलोई दोपाना, किलोई खास, पोलंगी, रुड़की, घिलौड़ कलां, घिलौड़ खुर्द, कानी, जसिया, घुसकानी, जिंदराण, ब्राह्णवास, सिंहपुरा, आसन, सिसरौली, बखेता, भैयापुरा, धामड़, मकडौली कला, मुंगाण आदि में बनाने की डीपीआर तैयार की गई है, जो मुख्यालय भेजी है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चिह्नित गांवों में जल्द से जल्द जर्जर सड़कें बनाई जाएंगी। 99 किलोमीटर सड़क बनाने की डीपीआर स्वीकृत होते ही तीसरे चरण का काम शुरू हो जाएगा।
- उदयवीर झांझरिया, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed