{"_id":"60f1e8db8ebc3e896370a822","slug":"24-hours-dialysis-facility-will-be-available-in-pgi-rohtak-news-rtk618017516","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में 24 घंटे मिलेगी डायलिसिस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में 24 घंटे मिलेगी डायलिसिस की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीर गुर्दा रोगियों के लिए पीजीआईएमएस में 24 घंटे पीपीपी (पब्लिक-प्राईवेट पार्टनरशिप) योजना के तहत डायलिसिस सुविधा शुरू कर दी गई है। सेंटर में फिलहाल आठ मशीनें लगी हैं, इनमें से पांच सामान्य गुर्दा रोगी, दो हेपेटाइटिस-सी और एक हेपेटाइटिस-बी से संबंधित रोगियों के लिए हैं। जल्द चार और मशीनें लगेंगी, इनमें से एक एचआईवी संक्रमितों के लिए होगी।
पीजीआईएमएस के नेफ्रोलॉजी विभाग में आठ डायलिसिस मशीनें हैं। इसके चलते यहां रोगियों को डायलिसिस कराने के लिए इंतजार करना पड़ता है। इस वजह से रोगियों को मजबूरन निजी अस्पताल में महंगे दामों पर डायलिसिस करानी पड़ती है। लोगों को होने वाली इस परेशानी से बचाने के लिए पीजीआईएमएस ने पीपीपी मॉडल के तहत नया डायलिसिस सेंटर बनवाया है। इसमें फिलहाल आठ डायलिसिस मशीनें लगाई हैं। जल्द चार मशीनें और लगाई जाएंगी। विभागाध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि पीपीपी मॉडल का सेंटर शुरू हो गया है। अब पीजीआईएमएस में 24 घंटे डायलिसिस की सुविधा हो गई है। सेंटर में आठ डायलिसिस मशीनें हैं, जिनमें से पांच में गुर्दा रोगियों, दो में हेपेटाइटिस-सी और एक मशीन हेपेटाइटिस-बी के रोगियों के लिए है। जल्द ही सेंटर पर चार और मशीनें लगाई जाएंगी, इनमें से एक एचआईवी रोगियों के लिए होगी।
कुलपति ने किया सेंटर का निरीक्षण
पीजीआईएमएस के कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने वीरवार रात डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया। विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक जैन से कुलपति ने मशीनों के बारे में जानकारी ली। जल्द ही शेष मशीनों को लगवाने के लिए कहा ताकि एचआईवी संक्रमितों को भी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
इन रोगियों की होगी फ्री डायलिसिस
बीपीएल, एससी, एसटी वर्ग, हरियाणा सरकार के कर्मियों, दिव्यांगों की सेंटर पर पैनल के तहत निशुल्क डायलिसिस होगी। आयुष्मान योजना के तहत भी डायलिसिस होगी मगर फिलहाल इसकी स्वीकृति नहीं आई है।
913 रुपये में डायलिसिस की मिलेगी सुविधा
पीपीपी मॉडल सेंटर पर एक रोगी की डायलिसिस 913 रुपये में होगी जबकि निजी अस्पताल में यह सुविधा तीन से चार हजार रुपये में मिलती है।
शुक्रवार तक 23 मरीजों की हुई डायलिसिस
पीपीपी मॉडल सेंटर के प्रबंधक हिमांशु जाखड़ ने बताया कि यहां 24 घंटे डायलिसिस की सुविधा है। शुक्रवार तक 23 रोगियों की डायलिसिस हो चुकी है। 10 रोगियों ने फीस रुपये जमा कराकर और 13 ने पैनल के तहत फ्री में डायलिसिस कराई है।