फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   22.80 lakhs cheated on the pretext of huge profits

Rohtak News: मोटे मुनाफे का झांसा देकर 22.80 लाख की ठगी

Sun, 10 May 2026 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
22.80 lakhs cheated on the pretext of huge profits
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। निजी कंपनी में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर छह लोगों ने आम लोगों से 22.80 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में घरौंठी गांव निवासी प्रदीप ने बताया कि जींद के सेक्टर 11 निवासी गीता ढुल, उनके बेटे बिट्टू, बेटे की पत्नी अनु, देवर सतीश बेनीवाल, रोहतक की जनता कॉलोनी निवासी विनोद आर्य व लाढ़ोत रोड निवासी संदीप रोज ने मिलकर कंपनी बना रखी है।
विज्ञापन

भगवतीपुर निवासी राजू ढुल ने उसने सिल्वर हेल्प कंपनी में पैसा लगा रखा है। ये कंपनी 21 दिन में दस हजार के 16 हजार देती है। इसमें 11वें दिन 8000 रुपये तो 21वें दिन 8000 रुपये मिलते हैं। 2000 रुपये पंजीकरण फीस के कटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ मई 2025 को राजू ने उसे मानसरोवर पार्क के पास निजी होटल में जनता कॉलोनी निवासी विनोद आर्य से मिलवाया। विनोद आर्य ने प्लान में बताया की कोई सिल्वर हेल्प नाम की कंपनी है। इसे गीता ढुल चलाती है। उसमें पैसा लगाओ, कोई दिक्कत नहीं होगी।

इस तरह उससे ही नहीं, अन्य लोगों से 22.80 लाख से ज्यादा पैसे निवेश करवा लिए। ऐसा कुछ नहीं मिला। इतना ही आरोपी गीता ढुल के खिलाफ पहले भी ठगी का मामला दर्ज है। आरोपियों ने मिलकर लोगों का पैसा ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed