फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   2200 cusec water reached JLN canal, supply will be available both the times from today

Rohtak News: जेएलएन नहर में पहुंचा 2200 क्यूसेक पानी, आज से दोनों समय होगी आपूर्ति

Thu, 22 Feb 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 22 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
2200 cusec water reached JLN canal, supply will be available both the times from today
रोहतक। जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में बुधवार को पानी आने से साढ़े पांच लाख की आबादी वाले शहर काे पेयजल किल्लत से मुक्ति मिलेगी। बुधवार को सुबह के समय नहर में 2200 क्यूसेक पानी पहुंच गया है। अब शहर में दोनों समय पेयजल आपूर्ति मिलने से आमजन को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले दो सप्ताह से विभाग एक दिन छोड़कर तो कभी एक समय ही पानी की आपूर्ति कर रहा था। हालांकि शहर के आउटर एरिया में पेयजल संकट बना रहेगा। इसके लिए विभाग की तरफ से अलग से इंतजाम किए हुए हैं। वहां समय-समय पर टैंकरों से पानी की आपूर्ति करवाई जाती है। आउटर की कॉलोनियों और टेल पर जरूरत के हिसाब से अभी भी पहले की तरह ही पानी के टैंकर भेजे जाएंगे। लोगों को पानी की एक समय सप्लाई देने के लिए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग जलघर के टैंक में ट्यूबवेल से पानी भर रहा था। भालौठ सब ब्रांच में भी पानी न होने से समस्या गहराई हुई थी। पानी की कमी को दूर करने व बाहरी क्षेत्रों में टैंकर भेजने के लिए ट्यूबवेल के पानी का प्रयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में बनी थी पानी की किल्लत
शहर की जनता कॉलोनी, विशाल नगर, विकास नगर, आजादगढ़, देव कॉलोनी, चौधरी लेन, मॉडल टाउन, शिव कॉलोनी, सल्लारा मोहल्ला, माता दरवाजा, रेलवे रोड, आंबेडकर कॉलोनी, आर्य नगर, सेक्टर 1, इंदिरा कॉलोनी, सुनारिया चौक, राम नगर, बाबा मस्तनाथ नगर, रामगोपाल कॉलोनी, बोहर गांव, दुर्गा कॉलोनी, आदर्श नगर समेत अन्य कॉलोनियों में भी पानी की समस्या बनी हुई थी। वीरवार से पानी की सप्लाई पहले की तरह संपूर्ण तरीके से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन खुबडू हेड से जेएलएन नहर में 2200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे शहर के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति की जाएगी, वहीं जनस्वास्थ्य विभाग अपने जलघरों में पानी लिफ्ट कर रहा है।
- सतीश सिंगरोहा, एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed