फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   22 sahnai 12 auspious

22 से गूंजेंगी शहनाई, दिसंबर तक केवल 12 मुहूर्त

Fri, 20 Nov 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 20 Nov 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
चार माह से अधिक लंबे इंतजार के बाद शादियों का मौसम फिर से शुरू होगा।
विज्ञापन


22 नवंबर यानी रविवार को देव प्रबोधिनी एकादशी से शहर में शहनाइयां गूंजनी शुरू हो जाएंगी। इसके उपरांत 23 नवंबर को शालीग्राम-तुलसी विवाह के दिन से 14 दिसंबर तक केवल 12 शुभ लग्नों में ही बैंड-बाजा-बारात गूंजेंगे।

फिर, 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के कारण एक माह के लिए दोबारा से शादियों पर विराम लग जाएगा। अगले साल 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने की वजह से मकर संक्रांति पर फिर से विवाह लग्न शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


पंडित संदीप पाठक ने बताया कि 22 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ ही चार्तुमास की समाप्ति हो रही है। इसी के साथ शादियों के लग्न दोबारा से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 नवंबर को एकादशी, 23 नवंबर को द्वादशी और 25 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा यानी इन अनबूझ मुहूर्त में खूब शादियां होंगी।

पंडित हरीशचंद्र ने बताया कि 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के कारण पौष मास लग जाएगा। इस वजह से विवाह दोबारा से रुक जाएंगे। इसके बाद मकर संक्रांति से विवाह कार्य शुरू होंगे।

मॉडल टाउन स्थित फ्लॉवर हाउस विक्रेता नरेश ने बताया कि शादियों में गुलाब-गुलदाउदी, देसी गुलाब और ऑरकेट फूलों से बनी जयमालाओं की ज्यादा डिमांड रहती है।

यह 600 रुपये से 5000 रुपये की रेंज में तैयार की जाती है। सीजन में फूलों के दाम भी बढ़ जाते हैं। इसलिए छोटी गाड़ी को 1300 से 1500 रुपये और बड़ी गाड़ी को 2000 से 3000 रुपये के दाम में सजाया जाता है।


अशोका चौक स्थित फूल भंडार विक्रेता चांद दिलावर ने बताया कि नवंबर और दिसंबर में शादियों के लिए दो माह पहले से ही बुकिंग शुरू हो गई थी।

नवंबर के लिए ही करीब 20 बुकिंग है। गाजियाबाद से कृत्रिम और देसी फूलों की विभिन्न किस्मों को लाया जाता है। वह 800 रुपये से लेकर 1500 रुपये में गाड़ियों को फूलों से तैयार करते है।

इन शुभ लग्नों पर बजेगी शहनाई
नवंबर- 22, 23, 25, 26, 27
दिसंबर- 4, 5, 7, 8, 12, 13, 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed