{"_id":"5bbbd212867a55287043bf75","slug":"21539035666-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नाईपर्स से लेकर क्लोज प्रोटेक्शन टीम संभालेगी पीएम की सुरक्षा की कमान, 24 ड्रोन से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नाईपर्स से लेकर क्लोज प्रोटेक्शन टीम संभालेगी पीएम की सुरक्षा की कमान, 24 ड्रोन से होगी निगरानी
Updated Tue, 09 Oct 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/सांपला। पीएम के सांपला आज होने वाले कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होने का दावा किया है। तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों के अलावा स्नाईपर्स, और क्लोज प्रोटेक्शन टीम भी सुरक्षा की कमान संभाले नजर आएगी। एसपीजी ने देर शाम सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मोर्चा संभाल लिया। विभिन्न स्थानों पर 24 नाके लगाए गए हैं। बाहरी जिलों से भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस लगाई गई है। इसके अलावा 24 ड्रोन से लोगों की गतिविधियों की निगरानी रखी जाएगी। उपायुक्त कार्यालय में पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है।
सांपला में पीएम मोदी के होने वाले कार्यक्रम को लेकर पिछले कई दिन से पुलिस और प्रशासन अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। पुलिस के अनुसार पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है। सुरक्षा का ओवरऑल इंचार्ज अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था मोहम्मद अकील को बनाया गया है। नौ जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 12 आईपीएस अधिकारियों को पीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारियों सौंपी गई है। इसके अलावा विभिन्न जिलों से आए 32 डीएसपी को सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया है। एसपीजी के अलावा स्नाईपर्स और क्लोज प्रोटेक्शन फोर्स भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहेगी। एसपीजी ने सांपला में सोमवार को रिहर्सल भी की।
चार डीएसपी को हेलीपैड पर किया गया है तैनात
पुलिस के अनुसार चार डीएसपी को हेलीपैड पर तैनात किया गया है। इसके अलावा यहां पर अलग से 20 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एसपीजी और क्लोज प्रोटेक्शन फोर्स की निगरानी में पीएम को राजकीय महिला विद्यालय में बनाए गए हेलीपैड से आयोजन स्थल तक ले जाया जाएगा। डीएसपी मोहम्मद जमाल को एस्कार्ट, डीएसपी रमेश को पायलट ड्यूटी में लगाया गया है, जबकि काफिले की अगुवाई आईपीएस अश्विन शैणवी करेंगे।
विज्ञापन
यह रहेगा रूट प्लान
सांपला में पीएम के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने आसपास क्षेत्र में 24 नाके लगाए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल के पास पुलिस ने नई अनाज मंडी सांपला, पशु मेला ग्राउंड में सामान्य पार्किंग की व्यवस्था की है। झज्जर, बहादुरगढ़ से आयोजन में शामिल होने के लिए रोहद टोल, गढ़ी से काली दास मंदिर, हाईवे से होते हुए अनाज मंडी, रोहतक से कार्यक्रम में शामिल होनेे के लिए पशु मेला ग्राउंड में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। नाकों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
इन नंबरों पर दी जा सकती है सूचना
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा के अनुसार किसी भी संदिग्ध की सूचना पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 01262-247200, 100, 9996464100 पर दी जा सकती है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
क्लोज प्रोटेक्शन टीम की खासियत, अचूक होता है निशाना
यह टीम एसपीजी की तरह ही कार्य करती है। इस टीम में शामिल पुलिसकर्मी आपातकालीन स्थिति में पीएम को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलवाने में अहम भूमिका निभाती है। टीम के सदस्यों का निशाना भी अचूक होता है।
पंचकूला, फरीदाबाद, दादारी से आई फोर्स भी रहेगी तैनात
पुलिस के अनुसार सीपीटी कमांडो के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात रहेंगे। मेवात, करनाल, फरीदाबाद, और पंचकूला से फोर्स ने कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाल लिया है।