{"_id":"5b4facb14f1c1b50748b5c9b","slug":"21531948209-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन को रिहा करे सीबीआई, नहीं तो भुगतने होंगे रोहतक प्रशासन को गंभीर परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवन को रिहा करे सीबीआई, नहीं तो भुगतने होंगे रोहतक प्रशासन को गंभीर परिणाम
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
फ्लैग : दंगों में वित्त मंत्री की कोठी जलाने का मामला
हेडिंग : पवन जसिया तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर, संघर्ष समिति की चेतावनी, गंभीर होंगे परिणाम
: रोहतक जिला प्रशासन की मिलीभगत से संभव नहीं गिरफ्तारी
: एसपी को लिखित में दिया पत्र, जसिया में प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग आज
: यशपाल मलिक की अध्यक्षता में लिया जाएगा निर्णायक फैसला : कृष्णलाल हुड्डा
: पुलिस की आठ कंपनियां संभालेंगी कानून व्यवस्था, खुला रहेगा गोहाना-पानीपत हाइवे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/पंचकूला। फरवरी 2016 के दंगों में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में सीबीआई ने बुधवार को रोहतक से गिरफ्तार पवन जसिया को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। हालांकि, सीबीआई ने पवन का सात दिन का रिमांड मांगा था। उधर, जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने लिखित में एसपी रोहतक को एक पत्र दिया, जिसमें चेताया कि रोहतक प्रशासन की मिलीभगत के बगैर पवन की गिरफ्तारी संभव नहीं। जल्द पवन को नहीं छोड़ा गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे, जिसकी जिम्मेदारी रोहतक जिला प्रशासन की होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि गुरुवार को समिति की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक की अध्यक्षता में निर्णायक फैसला लिया जाएगा। पत्र की एक कॉपी आईजी के पास भेजी गई है।
एसपी के नाम लिखे पत्र में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के मुख्य महासचिव कृष्णलाल हुड्डा ने लिखा कि सरकार ने वादा किया था कि जाट युवाओं को आगे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, इसके बावजूद सीबीआई ने ढाई साल बाद पवन जसिया को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर जसिया में जाट समाज की मीटिंग हुई, जिसमें जाट समाज के लोगों ने गहरा रोष व्यक्त किया। बैठक में कहा कि जब मामला सीबीआई की कोर्ट में विचाराधीन है तो इस तरह पवन जसिया को गिरफ्तार करना न्याय संगत नहीं है। जसिया की मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द पवन जसिया को छोड़ा जाए, नहीं तो इसके गंभीर परिणाम होेंगे। इसकी जिम्मेदारी रोहतक प्रशासन की होगी, क्योंकि रोहतक प्रशासन की मदद के बिना गिरफ्तारी संभव नहीं है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयबीर टिटौली व समाज के दूसरे नेता भी मौजूद रहे।
बड़े गांवों पर कड़ी नजर, जसिया में मुनादी
पवन हुड्डा उर्फ पवन जसिया की गिरफ्तारी के बाद जसिया गांव में मुनादी करवाई गई कि जाट समाज के लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में छोटूराम कौशल संस्थान पहुंचे। इसके चलते पुलिस व खुफिया विभाग आसपास के बड़े गांव में कड़ी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
टोल पर बढ़ी सुरक्षा, दिनभर तैनात रही फोर्स
माहौल को देखते हुए बुधवार को मकड़ौली टोल प्लाजा के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पुलिस की एक टुकड़ी सहित फायर ब्रिगेड व रोडवेज की खाली बस खड़ी की गई। इसके साथ-साथ गोहाना रोड बाइपास पर वीटा प्लांट की तरफ आने वाले नाके पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
आठ कंपनीं संभालेंगी कानून व्यवस्था, खुला रहेगा गोहाना-पानीपत हाइवे
पुलिस भी कानून व्यवस्था को लेकर अलर्ट है। पुलिस की आठ कंपनियों को अलर्ट किया गया है। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी काफिले के साथ रहेगी। पिछली बार की तरह गोहाना-पानीपत हाइवे बंद नहीं किया गया है। गुरुवार को भी यातायात पहले की तरह चालू रहेगा।