{"_id":"5b4d0c894f1c1b4a748b54b2","slug":"21531776137-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बसों की ब्लाक स्तर से होगी चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बसों की ब्लाक स्तर से होगी चेकिंग
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बसों की ब्लाक स्तर से चेकिंग इसी सप्ताह से होगी शुरू
- दूसरे चरण में अगस्त से चेकिंग के दौरान गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई तय
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। संभागीय परिवहन अथॉरिटी (आरटीए) ने शासन के आदेश के बाद स्कूली बसों की दो चरण में सघन चेकिंग का फैसला लिया है। पहले चरण में जिले के पांचों ब्लाक में दो-दो दिन टीमें स्कूलों में जाकर बसों को चेक करेंगी। जिन बसों में कमी मिलेगी, उनको एक सप्ताह के अंदर दूर करने के आदेश दिए जाएंगे। दूसरे चरण में अगस्त से गठित टीम बसों को रोककर चेक करेगी और देखेगी की हाईकोर्ट के आदेशों को पालन हो रहा है या नहीं।
आरटीए के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि शासन ने स्कूली बसों में कोर्ट के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा है ताकि बच्चों का आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके। इसके साथ ही कहा गया है कि जिन बसों में आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके चलते विभाग ने स्कूली बसों की दो चरण में चेकिंग करने का फैसला लिया है। एआरटीए ओमप्रकाश मोर ने बताया कि स्कूली बसों की चेकिंग के लिए चालू सप्ताह से अगस्त तक दो चरणों में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में पांच ब्लाकों के स्कूलों में जाकर टीमें बसों को चेक करेंगी। इसके बाद टीमें स्कूल आवागमन के दौरान बसों की चेकिंग करेंगी। गड़बड़ी मिलने पर बस मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0-इन प्रमुख बिंदुओं पर होगी जांच
-बस का रंग पीला होना चाहिए
-दोनों तरफ स्कूल का नाम लिखा हो
-आगे और पीछे स्कूल बस लिखा हो
-विंडो पर लोहे की ग्रिल लगी हो
-बस स्पीड 40 किमी. होनी चाहिए
-अग्निशमन यंत्र भी लगा होना चाहिए
-लड़कियों की बस में महिला की ड्यूटी
-फर्स्ट ऐड बॉक्स होना चाहिए
-बस के शीशे के बाद पर्दा होना चाहिए
-स्कूल बैग रखने के लिए स्थान हो