{"_id":"5b451dfa4f1c1b92468b5bb0","slug":"21531256314-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में धूम्रपान और रेलवे स्टेशन के बाहर लगने वाले जाम को लेकर यात्रियों ने रेल मंत्री को किया ट्विट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में धूम्रपान और रेलवे स्टेशन के बाहर लगने वाले जाम को लेकर यात्रियों ने रेल मंत्री को किया ट्विट
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो परिचय
एमए-6
दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता सतपाल सिंह द्वारा रेल मंत्री को किया गया ट्वीट।
---
ट्रेनों में धूम्रपान और रेलवे स्टेशन के बाहर लगने वाले जाम को लेकर यात्रियों ने रेल मंत्री को किया ट्वीट
- समस्याओं के समाधान की मांग की, बोले-आए दिन होती है परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। ट्रेनों में धूम्रपान और रेलवे स्टेशन के बाहर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दैनिक रेल यात्री संघ ने रेल मंत्री को ट्वीट किया है। जल्द ही समस्याओं के समाधान की मांग की है।
दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता सतपाल सिंह, पवन कुमार और रिटायर्ड निरीक्षक उम्मेद सिंह ने रेल मंत्री को ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली-रोहतक के बीच सुबह और शाम चलने वाली गाड़ियों में प्रतिदिन कुछ शरारती तत्व धूम्रपान करते हैं। यदि कोई विरोध करता है तो उनके साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद शरारती तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके अलावा रोहतक रेलवे स्टेशन के बाहर अकसर जाम की स्थिति रहती है। इस कारण यहां से गुजरने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग की है। जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।