{"_id":"5b19a03f4f1c1b614d8b533c","slug":"21528406079-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांपला में जेई को बनाया बंधक जलघर पर जङा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांपला में जेई को बनाया बंधक जलघर पर जङा ताला
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ी सांपला में जेई को बनाया बंधक जलघर पर जड़ा ताला
ठेकेदार को बदलने और ऑपरेटर को हटने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
करीब 3200 की आबादी वाले सर छोटूराम के गांव गढ़ी सांपला की महिलाएं 15 दिनों पीने के पानी के लिए परेशान हैं। शुक्रवार को महिलाओं का जनस्वास्थ्य विभाग पर गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब नौ बजे गांव की सैकड़ों महिलाएं जलघर पहुंचीं और ताला जड़ दिया। जेई मौके पर पहुंचे तो महिलाओं ने उन्हें बंधक बना लिया। करीब दो घंटे की मान-मनौव्वल के बाद महिलाओं ने उन्हें वापस जाने दिया।
सावित्री देवी, कांता, ममता, राजवती, दर्शना, सुनीता, उषा, सुमित्रा ने बताया - गांव में 15 दिनों से पानी नहीं आया। दूर दराज के खेतों से सिर पर पानी लाना पड़ता है। गर्मी में इतनी दूर से पानी लाने में भारी परेशानी हो रही है। अधिकारियों को समस्या के समाधान की अपील की जा चुकी है। लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। जबकि गांव को आदर्श गांव का दर्जा मिला हुआ है।
ठेकेदार बदलने और ऑपरेटर को हटाने का दिया लिखित आश्वासन
पब्लिक हेल्थ ने जलघरों को प्राइवेट लोगों के हवाले किया हुआ है। सरपंच संजय कुमार, नरेंद्र कुमार, हेमंत, धमेंद्र, बबलू ने जेई से ठेकेदार बदलने और ऑपरेटर हटाने की मांग की। लोगों का गुस्सा देखते हुए अधिकारी ने आश्वासन दिया कि उन्हें बदल दिया जाएगा। ग्रामीणाें ने कहा लिखित में चाहिए। जेई ने लिखित में आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
जगह -जगह होती है लीकेज
गांव के लोगों ने बताया कि गांव में जिस पाइपलाइन से पानी पहुंचाया जाता है, वह जगह-जगह से लीक हो रही है। इस वजह से जब सप्लाई छोड़ी जाती है तो नलों में गंदा पानी आता है।
क्या कहते अधिकारी- विभाग के एसडीओ एनके गर्ग ने बताया कि नहरों से पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है। तालाबों को भरने के लिए माइनर में अलग से पाइप लगा दिए गए हैं ताकि जल्दी पानी स्टोर हो सके। इसके अलावा लोगों की मांग पर ऑपरेटर को हटा दिया गया है। ठेकेदार को भी बदल दिया जाएगा।