{"_id":"5a5683604f1c1bf7188b4640","slug":"21515619168-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जनवरी को फिर से गुलजार होगा ई दिशा केन्द, एक छत के नीचे काम होने का सपना होगा साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जनवरी को फिर से गुलजार होगा ई दिशा केन्द, एक छत के नीचे काम होने का सपना होगा साकार
Updated Thu, 11 Jan 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 जनवरी से फिर होगा शुरू ई-दिशा केंद्र
- जाट आरक्षण के दौरान आगजनी में राख हो गया था केंद्र
- अभी भी केंद्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी तय नहीं की गई
अमर उजाला ब्यूरो
महम।
जाट आरक्षण के दौरान आगजनी में राख हुए ई-दिशा केंद्र करीब ढाई साल बाद फिर से शुरू होगा। केंद्र का 15 जनवरी को शुभारंभ किया जाएगा। यहां नौ विंडो बनाने के साथ ही जनता के बैठने के लिए सोफे लगाए गए हैं। एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय से संबंधित कामों के लिए डेस्क भी बनाई गई है। दिन में भी केंद्र में रोशनी रखने के लिए दीवारों मेें कांच लगाया गया है। हालांकि अभी तक केंद्र की सुरक्षा के लिए किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की गई है।
जाट आरक्षण के दौरान सुरक्षा में चूक से से ई-दिशा केंद्र में करोड़ों का नुकसान हुआ। अब इसके दोबारा निर्माण में भी करोड़ों रुपये की लागत आई है, लेकिन इतना बड़ा नुकसान होने के बाद भी इस भवन की सुरक्षा राम भरोसे ही है। दिन और रात के लिए यहां पर सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किए गए हैं। भवन निर्माण में जुटे ठेकेदार राजेश कुमार ने बताया कि रात में पेंट की बाल्टी, लाइटें, तार के बंडल सहित करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी हो चुका है। कस्बे के लघु सचिवालय में केंद्र का निर्माण करने वाले कारीगर आगजनी से हुए नुकसान को सुनकर भावुक हो जाते हैं। असामाजिक तत्वों ने उनकी दो वर्ष की मेहनत पर पानी फेर दिया था।
---
फोटो कैप्सन-10 एमएचएम 1 महम के लघु सचिवालय में बने ई दिशा केंद्र के दोबारा निर्माण में जुटे कारीगर