{"_id":"5974e6424f1c1b095d8b459c","slug":"21500833346-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर में चिट्ठी फेंक मांगी 20 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर में चिट्ठी फेंक मांगी 20 लाख की रंगदारी
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी के घर में चिट्ठी फेंक मांगी 20 लाख की रंगदारी
रेवाड़ी। शहर में हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले गोकलगढ़ निवासी एक व्यक्ति के घर चिट्ठी फेंककर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की भी चेतावनी दी गई है। हालांकि चिट्ठी में किसी का भी नाम या नंबर लिखा नहीं है। इस पर कुख्यात झोटा गैंग लिखा है।
सदर थाना के एएसआई मनवीर सिंह ने बताया कि गोकलगढ़ निवासी श्रीभगवान रेवाड़ी में हार्डवेयर की दुकान चलाता है। 19 एवं 22 जुलाई को गोकल गढ़ स्थित उसके घर के गेट पर चिट्ठी डालकर बीस लाख रुपये देने की धमकी दी गई। चिट्ठी में लिखा गया है कि घर के पास स्थित बिजली पोल के पास 20 लाख रुपये रख दो अन्यथा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। जांच अधिकारी ने बताया कि 19 तारीख को मिली पहली चिट्ठी में महज रंगदारी की बात लिखी हुई थी। वहीं 22 को फेंकी गई चिट्ठी में झोटा गैंग का नाम भी लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर सभी पहलुओं के साथ जांच की जा रही है। जो भी आरोपी होगा। उसको जल्द पकड़ा जाएगा।