{"_id":"59666f5c4f1c1b87478b46c9","slug":"21499885404-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर दो दुकानों से सामान और नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर दो दुकानों से सामान और नगदी चोरी
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताला तोड़कर दो दुकानों से सामान और नगदी चोरी
चरखी दादरी। शहर की दुकानों में चोरी की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। मंगलवार रात को भी चोरों ने शिव मंदिर वाली गली में एक ब्यूटी पार्लर व फोटो स्टेट की दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में रखी हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। ब्यूटी पार्लर से चोर करीब 15 हजार रुपये का सामान भी ले गए। ब्यूटी पार्लर संचालिका और दुकानदार की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में आरती ने बताया कि वह मकान के समीप ही आरती ब्यूटी पार्लर चलाती है। बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बिल्डिंग मालिक ने उसे फोन कर दुकान के ताले टूटे होने की जानकारी दी। परिजनों सहित दुकान पर पहुंच कर देखा तो गल्ले में रखी दस हजार की गायब थी। यह पैसे उसने बेटे की फीस भरने के लिए रखी हुई थी। आरती ने बताया दुकान से करीब 15 हजार रुपये का सामान भी गायब था। वहीं, चोरों ने ब्यूटी पार्लर के समीप फोटो स्टेट की दुकानदार ने बताया कि चोर उसकी दुकान के गल्ले में रखी करीब ढाई हजार रुपये की नकदी निकाल ले गए। चोरों ने जाने से पहले दुकान का सारा सामान भी बिखेर दिया। पुलिस ने मौके-ए-वारदात का निरीक्षण कर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
हीरा चौक और चंपापुरी में हुई चोरियां नहीं हुई ट्रेस आउट
कुछ दिन पहले चोरों ने हीरा चौक क्षेत्र स्थित दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों की नकदी व सामान पर हाथ साफ किया था। इसके बाद गत सात जुलाई को चंपापुरी क्षेत्र स्थित सात दुकानों के एक ही रात में चोरों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अभी तक इन चोरियों को भी ट्रेस आउट नहीं कर पाई है। पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा का कहना है कि जल्द ही पुलिस सभी चोरियों को ट्रेस आउट कर लेगी।