फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   20239 daughters of the state applied for post graduation

Rohtak News: स्नातकोत्तर के लिए प्रदेश की 20239 बेटियों ने किया आवेदन

Mon, 07 Aug 2023 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
20239 daughters of the state applied for post graduation
रोहतक।
विज्ञापन

खराब लिंगानुपात के लिए बदनाम रहे प्रदेश में चूल्हे चौके तक सीमित रहने वाली बेटियां अब पढ़ने के लिए पैरों की बेडियां तोड़ कर आगे बढ़ने लगी हैं। उच्च शिक्षा विभाग को स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या यही बयां कर रही है। वे अब स्कूल तक नहीं, कॉलेज में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर विषय विशेषज्ञ बनना चाहती हैं। इस वर्ष प्रदेश में स्नातकोत्तर (पीजी) की दाखिला प्रक्रिया के तहत अब तक प्राप्त हुए 28568 आवेदनों में से 20239 बेटियों के आवेदन हैं। इसमें बेटों की संख्या महज 8329 है। यही नहीं, अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग की 13836 बेटियाें ने भी पीजी के लिए आवेदन किया है। उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर आठ अगस्त कर दी है।
प्रदेश में पीजी की दाखिला प्रक्रिया के तहत उच्च शिक्षा विभाग को रविवार शाम पांच बजे तक 39399 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें से 28568 विद्यार्थियों ने पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन पूरा किया है। इनमें से 20239 बेटियां हैं। बेटों की संख्या महज 8329 है। प्रदेश के 199 कॉलेजों में चल रहे विभिन्न 60 कोर्सों के लिए शाम तक आए आवेदनों में से 25725 आवेदनों की जांच का काम भी पूरा हो चुका है। जबकि 3269 आवेदनों पर आपत्ति जताई गई है।
विज्ञापन

सामान्य श्रेणी में कठिन रहेगा प्रवेश पाना
पीजी की दाखिला प्रक्रिया में सामान्य श्रेणी के लिए प्रवेश पाना सबसे टफ रहेगा। इसकी वजह विभाग के पास आवेदन करने वालों में सबसे अधिक 15523 सामान्य वर्ग से हैं। ऐसे में इस श्रेणी की मेरिट हाई रहेगी। विद्यार्थियों में एक-एक अंक की स्पर्धा रहेगी। इसके बाद पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों में कड़ा मुकाबला रहेगा। इस वर्ग में 9188 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। तीसरे नंबर पर अनुसूचित जाति के बच्चे हैं। पीजी के लिए 7443 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। इसके बाद ईएसडब्लू, पूर्व सैनिक व अन्य वर्ग के उम्मीदवारों का नंबर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीयू के 10540 स्नातकों ने किया आवेदन
पीजी में प्रवेश के लिए प्रदेश में पांच विश्वविद्यलयों के स्नातक पास विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। इनमें सबसे अधिक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के 10540 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। इसके बाद कुरुक्षेत्र विवि के 6298, इंदिरा गांधी विवि मीरपुर रेवाड़ी के 3131, चौधरी बंसीलाल विवि भिवानी 2505, गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विवि हिसार के 2486 विद्यार्थी प्रवेश की कतार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed