फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सुभाष नगर में मंदिर व गुरुद्वारे के बीच विवाद का मामला

सुभाष नगर में मंदिर व गुरुद्वारे के बीच विवाद का मामला

Sat, 23 Feb 2019 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
सुभाष नगर में मंदिर व गुरुद्वारे के बीच विवाद का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। शहर के सुभाष नगर में मंदिर व गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के बीच निगम की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने दोनों धार्मिक स्थलों के पीछे स्थित पार्क के चौथे गेट पर ताला लगा दिया, जहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी लंगर लगाती थी। मामले को लेकर सिख समाज के लोग शुक्रवार को ज्वाइंट कमिश्नर राकेश कुमार से मिले और शनिवार को लंगर होने के चलते ताला खुलवाने की मांग की। इसके बाद ज्वाइंट कमिश्नर ने एक दिन के लिए ताला खुलवा दिया।
सुभाष नगर में एक ही जगह पर मंदिर व गुरुद्वारा हैं। जबकि पीछे पार्क बना हुआ है। पार्क के चार गेट हैं। एक गेट मंदिर व गुरुद्वारे के बीच में आता है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की तरफ से समय-समय पर उस जमीन में लंगर लगाया जाता रहा है। जबकि मंदिर कमेटी का तर्क है कि मंदिर व गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को बराबर-बराबर जमीन मिली थी। मंदिर कम जगह में बना है। ऐसे में उन्हें भी गुरुद्वारे के बराबर जमीन चाहिए। मामला अदालत तक पहुंच चुका है। माहौल को देखते हुए निगम की टीम ने शुक्रवार सुबह गेट पर ताला लगा दिया। मामले को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन जसबीर सिंह के नेतृत्व में सिख समाज के लोग निगम कार्यालय पहुंचे और ज्वाइंट कमिश्नर राकेश कुमार को पूरे मामले से अवगत कराया। ज्वाइंट कमिश्नर ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर से पूरे मामले की रिपोर्ट ली।
विज्ञापन


जमीन निगम की है। ज्वाइंट कमिश्नर के आदेश पर शनिवार के लिए गेट का ताला खोल दिया गया है। रविवार को फिर लगा दिया जाएगा।
जितेंद्र कुमार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर

पहले भी इस जगह पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की तरफ से लंगर लगाया जाता रहा है। अदालत से भी इसकी अनुमति मिली थी। अब अचानक गेट पर ताला लगा दिया गया है, जिसे स्थाई तौर पर खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार जसबीर सिंह, चेयरमैन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सुभाष नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed