{"_id":"5b4d0c884f1c1b466d8b5323","slug":"201531776136-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकीराम कालेज में सीट बढ़ाने को लेकर एसएफआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकीराम कालेज में सीट बढ़ाने को लेकर एसएफआई ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो :
नेकीराम कॉलेज में सीट बढ़ाने को लेकर एसएफआई का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को एसएफआई ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की दाखिला संबंधी समस्या के समाधान को लेकर सरकार से कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग की।
संगठन की कॉलेज इकाई अध्यक्ष गुरदीप आजाद ने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों को पहले ओपन काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए एक फॉर्म भरवाया गया, बाद में इन्हें विभागों में जमा कराया गया। कॉलेज में फॉर्म जमा कराने का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक का रहा। इसके बाद कॉलेज ने दोपहर एक बजे विभिन्न कोर्सों की सूची तैयार करके डिपार्टमेंट में लगा दी। इसमें से कुछ विद्यार्थियों का दाखिला हो गया, लेकिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गये। इसमें 80 प्रतिशत तक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी भी शामिल हैं।
कॉलेज इकाई सचिव प्रवीण व उपप्रधान मनीत सरोहा ने कहा कि दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को भी पढ़ने का अधिकार है। इन्हें कॉलेजों में प्रवेश दिया जाए। इसके लिए सीटें बढ़ाई जाएं। संगठन विद्यार्थियों की इस समस्या को लेकर विशाल प्रदर्शन करेगा। संगठन ने कॉलेज प्रशासन को अपना मांग पत्र सौंपते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग से 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की अपील की है। सीटें न बढ़ाए जाने पर एसएफआई आंदोलन को मजबूर होगा। मौके पर नवीन सिंह चौहान, अनूप, प्रदीप, अनुज बोहेमिया, दीपिका, नितिन, हरीश, मोहित, मयंक खन्ना, विकास, दरवेश, साहिल मौजूद रहे।