फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पानी से परेशान लोगों ने विभाग को दो दिन का दिया अल्टीमेटम

पानी से परेशान लोगों ने विभाग को दो दिन का दिया अल्टीमेटम

Wed, 11 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
पानी से परेशान लोगों ने विभाग को दो दिन का दिया अल्टीमेटम
फ्लैग - गढ़ी सांपला के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग को दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन

हेडिंग - दो दिन में पानी न आया तो जलघर पर जड़ देंगे ताला
ग्रामीणों का आरोप- हफ्ते में एक बार ही मिलता है पानी
फोटो- गढ़ी सांपला में जलघर के सूखे टैंक
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला। जलघरों के टैंकों में भीषण गर्मी में पर्याप्त पानी न होने से गढ़ी सांपला में पेयजल संकट गहरा गया है। पूरे गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा है। पानी की किल्लत से गुस्साए ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद पानी न मिला तो ग्रामीण जलघर पर ताला जड़ेंगे।
लोगों की मानें तो हफ्ते में एक बार ही पानी आता है। इसके चलते लोग नहर के साथ व खेतों के रास्तों पर लगे हैंडपंपों के सहारे गुजारा कर रहे हैं। मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण एकत्रित होकर जलघर पर ताला लगाने की तैयारी करने लगे। तभी विभाग के अधिकारियों को इसकी खबर लग गई। विभाग के जेई सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को दो दिन में पानी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। पूर्व सरपंच संजय कुमार, पूर्व सरपंच बबलू, राजेश कुमार, नरेंद्र सिंह, नीरज, राकेश कुमार ने अधिकारी को खूब खरी खोटी सुनाई। उसके बाद चेतावनी दी अगर दो दिन के अंदर पानी की सप्लाई नहीं हुई तो वे जलघर पर ताला जड़ देंगे।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि विभाग की लापरवाही से ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। जलघर के तालाबों को पूरा नहीं भरा जाता है। इसके अलावा दो ट्यूबवेल भी लगा रखे हैं लेकिन उन्हें नहीं चलाते हैं। जिसकी वजह से टैंकों का पानी खत्म होने के बाद सप्लाई बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में भी पानी की कटौती शुरू - जनस्वास्थ्य विभाग ने कस्बे के भी कुछ एरिया में पानी की कटौती कर दी है। क्योंकि जलघर के तीन तालाबों का पानी खत्म हो चुका है। एक तालाब में केवल दो दिन का पानी शेष बचा है।

क्या कहते हैं अधिकारी -विभाग के एसडीओ एनके गर्ग का कहना है कि नहरों में समय पर पानी न आने के कारण टैंकों का पानी खत्म हो जाता है। सभी के सहयोग से ही इस संकट को दूर किया जा सकता है। अब नहरों में पानी आने के बाद ही टैंकों को भरा जाएगा। लोगों से अपील है कि वे व्यर्थ में पानी न बहाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed