फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अचानक खराब हो गई रेलवे फाटक, बिना जंजीर डाले ट्रेन निकाली

अचानक खराब हो गई रेलवे फाटक, बिना जंजीर डाले ट्रेन निकाली

Sat, 30 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
अचानक खराब हो गई रेलवे फाटक,  बिना जंजीर डाले ट्रेन निकाली
ट्रेन फाइल नंबर दो
विज्ञापन


29 आरओएच 109
बजरंग भवन रेलवे फाटक के खराब होने के कारण खुली फाटक, बिना जंजीर डाले ही निकाली जाती ट्रेन।
----
अचानक खराब हो गया रेलवे फाटक, बिना जंजीर डाले निकाली ट्रेन
- बजरंग भवन के पास अचानक रेलवे फाटक में आ गई थी तकनीकी खराबी
सीपीआरओ बोले : मामला गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बजरंग भवन रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार की सुबह अचानक रेलवे क्रॉसिंग में तकनीकी खराबी आ गई। इसी दौरान रोहतक से पानीपत जा रही ट्रेन भी आ पहुंची। खुले फाटक से ही बिना जंजीर डाले ट्रेन को निकाला गया।
सुबह करीब साढे़ नौ बजे रोहतक-पानीपत पैसेंजर ट्रेन जा रही थी। बजरंग भवन रेलवे फाटक को केबिनमैन बंद करने लगा, मगर फाटक बंद नहीं हो सका। फाटक में तकनीकी खराबी आ गई। इसी बीच रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन भी आ पहुंची। मगर रेलवे कर्मचारियों ने लापरवाही दिखाते हुए फाटक के खराब होने पर जंजीर डालने के बजाय ऐसे ही ट्रेन को निकाल दिया। हालांकि केबिनमैन फाटक के बीच खड़ा था। वाहन चालकों ने भी अन्य वाहनों को ट्रेन आने के समय कुछ देर के लिए रोके रखा।
विज्ञापन


ट्रेन आने के समय रोहतक में फाटक खराब होने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि बिना जंजीर डाले ही ट्रेन को निकाला गया है तो यह गंभीर मामला है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नितिन चौधरी, सीपीआरओ, रेलवे

आए दिन खराब रहती है रेलवे क्रॉसिंग
यात्री मनोज कुमार, नितिन, राजेश ने बताया कि आए दिन रेलवे क्रॉसिंग खराब पड़ी रहती है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहन चालक भी काफी देर तक क्रॉसिंग में फंसे रहते हैं। रेलवे अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed