{"_id":"5afdf3724f1c1bd2408b6284","slug":"201526592370-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला
Updated Fri, 18 May 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में हुई संविधान की हत्या, कांग्रेस के साथ सही हुआ : दुष्यंत चौटाला
: सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरी करे सरकार, नहीं तो इनेलो-बसपा आएंगी सड़क पर
: ब्राह्मण समाज से पहले मांगनी चाहिए थी सीएम को माफी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कर्नाटक में चल रहे राजनैतिक घटनाक्रम से संविधान की हत्या करने का प्रयास है। सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में हस्तक्षेप कर कोई फैसला लेना चाहिए। साथ ही इस घटनाक्रम में कांग्रेस के साथ जो हुआ उसे चौटाला ने सही ठहराया और कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी, क्योंकि कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत होते हुए भी ताऊ देवीलाल की सरकार नहीं बनने दी थी। वे वीरवार को डेयरी मोहल्ले में इनेलो के अनुसूचति प्रकोष्ठ के महासचिव मुकेश चहल की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
चौटाला ने सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि सफाई कर्मचारियों की यह हड़ताल प्रदेश सरकार को जगाने का काम करेगी, अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो इनेलो व बसपा कर्मचारियों को पूरा समर्थन देगी। सीएम मनोहर लाल खट्टर के विदेश दौरे से कोई निवेश नहीं आया है। मुख्यमंत्री सिर्फ गर्मियों की छुट्टियां काटने के लिए विदेश गए थे। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले की प्रदेश की जनता से 154 वादे किए थे, लेकिन पूरा एक भी नहीं किया।
ठेका प्रथा खत्म करने व न्यूनतम वेतन का वादा पूरा करे सरकार
इनेलो सांसद ने कहा कि सरकार ने ठेकदारी प्रथा खत्म करने व न्यूनतम वेतन देने का वादा कर्मचारियों से किया था, लेकिन अब वह अपने वादे पर खरी नहीं उतरी। अगर सफाई कर्मियों की मांगें नहीं मानीं गई तो इनेलो व बसपा उनके समर्थन में सड़कों पर उतरेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने के बाद सफाई कर्मियों की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
पहले मांगनी चाहिए थी ब्राह्मण समाज से माफी
एचएसएससी पेपर में ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी पर सीएम की माफी और एचएसएससी चेयरमैन को सस्पेंड करने पर भी दुष्यंत चौटाला ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने देर से माफी मांगी है, पहले ही सरकार को ब्राह्मण समाज से माफी मांग लेनी चाहिए थी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतीश नांदल, बसपा प्रदेश महासचिव महेश कुमार, अडीचंद निंबड़िया, कृष्ण कौशिक, नफे सिंह लाहली, राजेश सैनी, डॉ. संदीप हुड्डा, रविंद्र सांगवान, जयवीर मेहरा, कर्मवीर सैनी, सोनू, रविंद्र बखेता, डॉ. प्रेम हुड्डा, रामचंद्र भालौठ, रामदहिया राठी, मीना मकड़ौली, सुभाष चिड़ी, सतप्रकाश बिसला व सत्यवान हुंमायुपुर भी मौजूद रहे।