{"_id":"5abeac494f1c1bce618b48dc","slug":"201522445385-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की महिला और एसएससीबी के पुरुष मुक्केबाजों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की महिला और एसएससीबी के पुरुष मुक्केबाजों ने मारी बाजी
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपादित
........................
हरियाणा की छोरियों ने बॉक्सिंग में जीते छह मेडल
- नेशनल चैंपियनशिप में एसएससीबी के पुरुष मुक्केबाजों ने 10 में से नौ पदक कब्जाए
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में दूसरी युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दौरान शुक्रवार को हरियाणा की महिला और एसएससीबी के पुरुष मुक्केबाजों का वर्चस्व रहा। इसमें हरियाणा की महिला मुक्केबाजों ने दांव पर लगे सभी छह स्वर्ण अपने नाम कर लिए हैं, जबकि एसएससीबी (सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड) के पुरुष मुक्केबाजों ने 10 में से नौ स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया है।
हरियाणा की जोनी (57-60 किग्रा) बीते साल स्वर्ण से चूक गई थी, लेकिन इस साल उन्होंने 5-0 के अंतर से जीत हासिल करते हुए गोल्ड मैडल पर कब्जा जमाया है। इसके साथ बेस्ट बॉक्सर का खिताब साई रोहतक की ललिता ने जीता है। वहीं साई रोहतक की जोनी के अलावा ललिता, साक्षी व नीतू ने गोल्ड जीता है। प्रतियोगिता में बड़ी जीत हासिल करने वाली मुक्केबाज जोनी को बीते साल देश में आयोजित विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जगह नहीं मिली थी, लेकिन अब जोनी के लिए अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में हिस्सा लेने का रास्ता खुल गया है।
देश का प्रतिनिधित्व करने का मिलेगा मौका
अपने वर्ग का खिताब जीतने के बाद जोनी ने कहा कि वह बीते साल युवा चैंपियनशिप के फाइनल में हार गई थीं और इसी कारण वह विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेल सकी थी। इस साल वह राष्ट्रीय चैंपियन बनना चाहती थी और इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। उसने अपना सौ फीसदी बेस्ट प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में देश के लिए उसे खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
साक्षी ने जीता गोल्ड
57 किग्रा वर्ग में विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली साक्षी ने सबकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए स्वर्ण जीता और एक बार फिर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 69-75 किग्रा वर्ग में रजत जीतने वाली निहारिका गोनेला को उप्र की आस्था पाहवा के हाथों हार मिली।
पुरुष वर्ग में एसएससीबी चैंपियन
पुरुष वर्ग में एसएससीबी के मुक्केबाजों ने सभी 10 वर्गों के फाइनल में जगह बनाई और 9 में जीत हासिल की। 81 किग्रा वर्ग में सतेंद्र सिंह को हार मिली, लेकिन बाकी के वर्गों में एसएससीबी के मुक्केबाज हावी रहे। सतेंद्र को दमन एवं दीव के रोनक ने हराया। दिन के पहले मुकाबले (46-49 किलो) में एस बारुन सिंह ने आरसाईं कुमार (एपी) को 4:1 से हराते हुए अपनी टीम को पहला स्वर्ण दिलाया। बारुन की सफलता को दोहराते हुए भावेश कट्टमीणी ने नाओथोई सिंह को 5:0 से हराते हुए 52 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण अपने नाम किया।
56 किग्रा वर्ग में जीते आकाश
इसी तरह 56 किलो वर्ग में आकाश कुमार ने पवन गुरूंग (यूकेडी) को 5:0 से हराया। इसके बाद अंकित ने अक्षय कुमार (एचएआर) को 4:1 से हराते हुए 60 किलोग्राम वर्ग का खिताब अपने नाम किया। 64 किलो वर्ग में आकाश ने मोहित (एचएआर) को 4:1 से हराया, जबकि 69 किलो में विजयदीप ने निखिल दुबे (एमएएच) को 4:1 से हराया। 75 किग्रा वर्ग में नितिन ने ईशमत सिंह (यूपी) को 5:0 से हराकर अपनी टीम को एक और स्वर्ण दिलाया।
81 किग्रा वर्ग में रोनक पड़े भारी
81 किग्रा वर्ग में रोनक (डीएंडडी) के हाथों सत्येंद्र सिंह की 5:0 से हार ने एसएससीबी के स्वर्ण जीतने के क्रम पर ब्रेक लगाया, लेकिन 91 किलोग्राम में हिम्मत सिंह ने लक्ष्वाय चहर (आरएजे) को 5:0 से हराकर अपनी टीम को आठवां स्वर्ण दिलाया। इसके बाद 91प्लस किग्रा वर्ग में अमन ने मोहित (एचएआर) को हराकर अपनी टीम को नौंवा स्वर्ण दिलाया।
एसएससीबी ने बनाए बड़े मुक्केबाज : कोच
एसएससीबी के कोच विजय कुमार शर्मा ने कहा कि हमने मनोज कुमार और विकास कृष्ण जैसे मुक्केबाज पैदा करके इतिहास कायम किया है। हमारी इस सफलता से साबित हो गया है कि हम अपने लक्ष्य की ओर से बखूबी अग्रसर हैं और मुझे यकीन है कि इन युवा मुक्केबाजों में से कुछ हमारी मुक्केबाजी संस्कृति को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे।
प्रतियोगिता का परिणाम (फाइनल)
महिला वर्ग
45-48 किग्रा : नीतू (एचएआर) ने जी राम्या (एपी) को 5:0 से हराया
48-51 किग्रा : अनामिका (एचएआर) ने तन्वी कौशल (डीएल) को 5:0 से हराया
51-54 किग्रा : दिव्या पवार (एमपी) ने राजबाला (सीएचटी) को 5:0 से हराया
54-57 किग्रा : साक्षी (एचएआर) ने विनक्षी (एचपी) को 5:0 से हराया
57-60 किग्रा : जोनी (एचएआर) ने हेमा दनू (यूकेडी) को 5:0 से हराया
60-64 किग्रा : मनीषा (एचएआर) ने हरप्रीत कौर (पंजाब) को 5:0 से हराया
69-75 किग्रा : आस्था पाहवा (यूपी) ने निहारिका गोंनाला (टीईएल) को 5:0 से हराया
75-81 किग्रा : साक्षी गायधनी (एमएएच) ने नंदिनी (सीएचडी) को 3:2 से हराया
81 किग्रा प्लास : नेहा (एचएआर) ने कोमल प्रीत कौर (पंजाब) को 5:0 से हराया
पुरुष वर्ग
46-49 किग्रा : एस बारुन सिंह (एसएससीबी) ने आर साईं कुमार (एपी) को 4:1 से हराया
52 किग्रा : भावेश कट्टमीणी (एसएससीबी) के नाओथोई सिंह (मानव) को 5:0 से हराया
56 किग्रा : आकाश कुमार (एसएससीबी) ने पवन गुरूंग (यूकेडी) को 5:0 से हराया
60 किग्रा : अंकित (एसएससीबी) ने अक्षय कुमार (एचएआर) को 4:1 से हराया
64 किग्रा : आकाश (एसएससीबी) ने मोहित (एचएआर) को 4:1 से हराया
69 किग्रा : विजयदीप (एसएससीबी) ने निखिल दुबे (एमएएच) को 4:1 से हराया
75 किग्रा : नितिन (एसएससीबी) ने ईशमत सिंह (यूपी) को 5:0 से हराया
81 किग्रा : रोनक (डीएंडडी) ने सत्येंद्र सिंह (एसएससीबी) को 5:0 से हराया
91 किग्रा : हिम्मत सिंह (एसएससीबी) ने लक्ष्वाय चहर (आरएजे) को 5:0 से हराया
91 किग्रा प्लस : अमन (एसएससीबी) ने मोहित (एचएआर) को हराया