{"_id":"5aaae8b04f1c1ba3238b55f6","slug":"201521150128-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव के समय मैं बाहर तो हुड्डा होंगे अंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव के समय मैं बाहर तो हुड्डा होंगे अंदर
Updated Fri, 16 Mar 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित.........
फ्लैग : मोबाइल बंद कराकर युवा कार्यकर्ताओं से बोले चौटाला
हेडिंग : विधानसभा चुनाव के समय मैं बाहर तो हुड्डा होंगे अंदर
: इनसो व युवा इनेलो के कार्यकर्ताओं के बीच रोहतक पहुंचे थे दिग्विजय, दुष्यंत व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला
: कहा, दूसरे दलों के लोगों का स्वागत, लेकिन गद्दारों के लिए जगह नहीं
: कांग्रेस के प्रति नाराजगी नहीं हुई कम, बोले साजिश रचकर भिजवाया मुझे जेल में
: युवाओं को प्रदेश के उद्योगों में 50 प्रतिशत नौकरी दी जाए : दुष्यंत चौटाला
: छात्र चुनाव जल्द कराए सरकार, इनेलो नहीं लड़ेगी चुनाव : दिग्विजय चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जमानत पर आए पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का कहना है कि विधानसभा चुनाव के समय मैं जेल से बाहर आ जाऊंगा, लेकिन पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा जेल के अंदर होंगे। वे वे वीरवार को गोहाना रोड स्थित निजी गार्डन में मीडिया को बाहर कर और कार्यकर्ताओं को रिकार्ड न करने की हिदायत के बाद गोहाना रोड स्थित गार्डन में युवा इनेलो व इनसो के कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे।
चौटाला ने दावा किया कि अगली सरकार इनेलो की बनेगी, जिसमें युवाओं को अहम स्थान दिया जाएगा। पिछली सरकार में भी युवाओं को नौकरी दी तो कांग्रेस ने साजिश रखकर जेल पहुंचा दिया। दिल्ली में इनेलो की रैली से पूरे देश में संदेश गया है। 1977 में जयप्रकाश नारायण तो 1989 में चौधरी देवीलाल ने विपक्ष को एकत्रित किया और कांग्रेस को शिकस्त देकर केंद्र में सरकार बनाई। भाजपा से तो उस समय से भी ज्यादा लोग दुखी हैं। यूपी व बिहार के उप चुनाव में मिली भाजपा की हार से साफ संकेत हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता गैर भाजपा मजबूत प्रत्याशी को वोट देगी, इसलिए अभी से तैयारियां शुरू कर दें।
गद्दारों की सिफारिश लेकर मत आना
पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि इनेलो के राज में सत्ता में रहने वाले कुछ लोग कांग्रेस की सरकार तो कुछ भाजपा की सरकार आने पर साथ छोड़कर चले गए। ऐसे गद्दार अब इनेलो में दोबारा आने की राह ढूंढ रहे हैं, लेकिन उनकी सिफारिश लेकर मच आना। गद्दारों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि दूसरे दलों के उन लोगों के लिए इनेलो के दरवाजे खुले हैं, जो ताऊ देवीलाल की नीतियों में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के उद्योग में मिले स्थानीय युवाओं को मिले 50 प्रतिशत आरक्षण : दुष्यंत चौटाला
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 2019 में केंद्र से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। यूपी व बिहार के उप चुनाव से साफ संकेत मिल गया है। क्योंकि लोगों को पता है कि क्षेत्रीय पार्टी की प्रदेश का अच्छी तरह से विकास कार्य करवा सकती हैं।
वे वीरवार को युवा इनेलो व इनसो कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे। सांसद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 30 तो उत्तराखंड में 70 प्रतिशत नौकरियां वहां के स्थानीय युवाओं को देना उद्योगपतियों के लिए अनिवार्य है। क्योंकि वहां की सरकारों ने यह नियम बना रखा है। ऐसे में प्रदेश के अंदर उद्योगों में 50 प्रतिशत नौकरियां हरियाणा के युवाओं को मिलनी चाहिए। अगर सरकार ने यह मांग नहीं मानी तो विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भाजपा को युवा वर्ग कड़ा सबक सिखाएगा। सांसद ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते बेरोजगारी बढ़ी है और इसका सबसे बड़ा कारण है कि सरकार की कोई भी भर्ती सफल नहीं हो पा रही है। प्रदेश सरकार ने जो बजट पेश किया है, वह केवल आंकड़ों का खेल है। सरकार ने न तो खेल विभाग और न ही शिक्षा के लिए अतिरिक्त बजट की व्यवस्था की है।
छात्र चुनाव कराने का सितंबर तक वादा पूरा करे सरकार, नहीं का आंदोलन तय : दिग्विजय चौटाला
वहीं, इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अभी और मेहनत की जरूरत है। इनसो का कार्यकर्त्ता किसी भी सूरत में कम नहीं है और जो सरकार ने छात्र संघ के चुनाव सहित आठ मांगों को पूरा किया है वह इनसो के 109 घंटे के अनशन का असर है। अगर सरकार ने सिंतबर माह तक अपना वायदा पूरा नहीं किया तो परिणाम गंभीर होगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार नियत साफ करके छात्र संघ के चुनाव कराए, जिस तरह से सरकार की प्रतिक्रिया आ रही है, उससे साफ है कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है, क्योंकि सरकार ने बजट में भी छात्र संघ के चुनाव के लिए बजट का प्रावधान नहीं किया। साथ ही साफ किया कि छात्र चुनाव में इनसो भाग नहीं लेगी, लेकिन सशक्त युवाओं का समर्थन करेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता सतीश नांदल, जिला प्रवक्ता कृष्ण कौशिक व दूसरे नेता भी मौजूद रहे।