फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आरओबी डिवाइडर से किया एक ट्राली मिट्टी उठाई

आरओबी डिवाइडर से किया एक ट्राली मिट्टी उठाई

Sun, 12 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
आरओबी डिवाइडर से किया एक ट्राली मिट्टी उठाई
आरओबी डिवाइडर से किया एक ट्राली मिट्टी का उठान
विज्ञापन

चरखी दादरी।
एनजीटी के आदेशों पर अमल करते हुए नगर परिषद ने शहर के ढाणी फाटक आरओबी पर शनिवार सुबह स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान करीब एक ट्राली मिट्टी का उठान डिवाइडर किनारे से किया गया। इसके बाद नगर परिषद की टीम ने यहां इस सड़क पर दो टैंकर पानी का छिड़काव भी किया। नगर परिषद के करीब 20 महिला व पुरुष कर्मचारियों ने करीब दो घंटे का समय लगाकर आरओबी से मिट्टी उठाई। रविवार को भी नप टीमें मिट्टी का उठान कर शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव करेंगे।

गौरतलब है कि एनजीटी के आदेशों पर शुक्रवार से नगर परिषद ने सड़कों पर पानी का छिड़काव कराना शुरू किया था। नप सचिव संजय यादव ने बताया कि ढाणी फाटक आरओबी व डिवाइडर पर मिट्टी जमा होने की शिकायतें उन्हें मिल रही थी और इन पर संज्ञान लेते हुए ही सेनेटरी शाखा को मिट्टी के उठान के आदेश दिए थे। सचिव संजय यादव ने बताया कि सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा ने 20 महिला व पुरुष सफाई कर्मचारियों को आरओबी की साफ-सफाई के लिए भेजा। उनहोंने बताया कि करीब दो घंटे अभियान चलाकर आरओबी से मिट्टी का उठान किया गया। उन्होंने बताया कि पानी के छिड़काव के लिए गठित टीम ने शनिवार को कालेज रोड, पंचनंद चौक सड़क, तिकोना पार्क रोड, रेस्ट हाउस रोड व पुराना झज्जर रोड पर टैंकरों के जरिए पानी का छिड़काव किया। सचिव संजय यादव ने बताया कि रविवार को रोहतक रोड व लोहारू रोड डिवाइडर से मिट्टी का उठान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को कोर्ट रोड, झाडू सिंह चौक रोड व घिकाड़ा रोड पर टैंकरों के जरिए पानी का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed