फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोडवेजकर्मियों ने दी 30 को चक्का जाम की चेतावनी

रोडवेजकर्मियों ने दी 30 को चक्का जाम की चेतावनी

Wed, 25 Oct 2017 12:30 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
रोडवेजकर्मियों ने दी 30 को चक्का जाम की चेतावनी
रोडवेज कर्मियों ने दी 30 को चक्का जाम की चेतावनी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सालों से लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को रोडवेजकर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दादरी बस स्टैंड पर रोष प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से रिकवरी करने सहित बोनस न मिलने का विरोध जताया। कर्मचारियों ने 30 अक्तूबर को दादरी डिपो बंद कर भविष्य में प्रदेश में चक्का जाम कर हड़ताल करने की भी चेतावनी दी है।

मंगलवार सुबह करीब दस बजे रोडवेज तालमेल कमेटी ने दादरी डिपो वर्कशॉप में विभिन्न मांगों को लेकर गेट मीटिंग कर दो घंटे तक धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने विभाग पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर कहा कि रोडवेज अधिकारी से लेकर सरकार तक कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रहेे हैं। पिछले दिनों मांगों को लेकर गेट बंद करने के दौरान विभाग के आला अधिकारियों ने कर्मचारी नेताओं पर हजारों की रिकवरी थोप दी। डिपो में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर सहमती होने के बाद भी पूरा नहीं किया गया है। इस दौरान तालमेल कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र दिनोद और डिपो प्रधान राजेश रावलधी के नेतृत्व में रोडवेज कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि कर्मचारियों पर थोपी गई रिकवरी को वापस नहीं लिया और अन्य मांगे पूरी नहीं की तो 30 अक्तूबर को डिपो बंद कर चक्का जाम कर दिया जाएगा। भविष्य में प्रदेश व्यापी आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर रोडवेज महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रणबीर गहलौत, इंटक प्रधान राजेश रावलधी, एसकेएस प्रधान भूप सिंह धनासरी, डिपो प्रधान धर्मबीर डाला, करतार साहू, कृष्ण ऊण, विजयपाल यादव, परमजीत खेड़ी, मंजीत रावलधी, सतबीर दगड़ोली, नवरत्न शर्मा, जितेंद्र डागर, कर्मबीर कादमा, दुलीचंद, राजेश मकड़ानी, रामनिवास व नरेश रावलधी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed