फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एडमिशन रद्द होने वाले छात्र ने की न्याय की मांग

एडमिशन रद्द होने वाले छात्र ने की न्याय की मांग

Fri, 01 Sep 2017 02:16 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
एडमिशन रद्द होने वाले छात्र ने की न्याय की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू के होटल मैनेजमेंट में मंत्री के कहने पर छात्र का एडमिशन रद्द करने का मामला तूल पकड़ रहा है। छात्र ने वीरवार को कुलपति से मिलकर न्याय की मांग की। छात्र का कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह दो दिन बाद आत्मदाह कर लेगा।

खिड़वाली का निवासी छात्र धर्मेंद्र दोपहर के समय कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया के कार्यालय पर पहुंचा। छात्र का कहना है कि उसका एडमिशन एक मंत्री के कहने पर रद्द किया गया है। सभी नियम पूरे होने के बावजूद एडमिशन रद्द कर दिया गया, जो शिक्षा के अधिकार का हनन है। छात्र ने एडमिशन को बहाल किए जाने की मांग की है। उधर, कुलपति ने आश्वासन दिया कि किसी के कहने पर न एडमिशन होता है और न ही रद्द किया जाता है। इस मामले को लेकर कमेटी पर जांच बैठाई गई है। नियमानुसार ही काम किया जाएगा। छात्र का कहना है कि उसका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगा। गौरतलब है कि छात्र ने न्याय की मांग को लेकर कोर्ट में भी याचिका दायर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed