फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जिले में 20 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात, बाधित रही रोडवेज व इंटरनेट सेवाएं

जिले में 20 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात, बाधित रही रोडवेज व इंटरनेट सेवाएं

Sat, 26 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
जिले में 20 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात, बाधित रही रोडवेज व इंटरनेट सेवाएं
जिले में 20 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात, बाधित रही रोडवेज व इंटरनेट सेवाएं
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सीबीआई कोर्ट की ओर से सिरसा डेरा प्रमुख संत राम रहीम को दोषी करार देने के बाद प्रशासन ने जिले की सीमाओं और शहर के अंदर पुलिस कर्मचारियों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। डीसी ने पूरे जिले में 20 ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हैं। प्रशासन का तर्क है कि शुक्रवार को जिले में डेरा अनुयायियों ने दो जगह नाम-चर्चा का प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। इसके अलावा प्रशासन जिले से महज 200 अनुयायियों का पंचकूला व सिरसा कूच करने का दावा कर रहा है। सकारात्मक बात यह है कि प्रशासन के पुख्ता प्रबंधों से जिले में शांति व्यवस्था बरकरार है।
डीसी विजय सिद्प्पा ने तीन दिन पहले ही धारा-144 लागू कर दी थी। हालांकि जिले में हालात सामान्य रहने से डीसी ने राजकीय व निजी स्कूल बंद करने के निर्देश जारी नहीं किए थे। इसलिए शुक्रवार को जिले के सभी स्कूल खुले रहे और इनमें नियमित दिनचर्या के अनुरूप कामकाज हुआ। वहीं, रोडवेज विभाग ने हैड ऑफिस से पत्र मिलते ही वीरवार शाम को सभी बस सेवाएं बाधित कर दी थीं। शुक्रवार को रोडवेज के पहिये पूर्णतया ठप रहे। करीब एक दर्जन पुलिस नाकों पर शुक्रवार को पुलिस कर्मचारियों की तादाद दोगुनी कर दी गई। प्रशासन ने जिले में लॉ एंड ऑर्डर बरकरार रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ शांति कमेटियां गठित की हैं। डीसी विजय कुमार सिद्प्पा जिले के सीनियर ड्यूटी मजिस्ट्रेट हैं जबकि उनके अलावा एडीसी, दोनों एसडीएम, डीआरओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीओ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इसके अलावा शहर के लिए डीएसपी हैड क्वार्टर सुरेश हुड्डा व सिटी थाना प्रभारी विकास ओलहान को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुभाष चौक स्थित गुरूद्वारा की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस की एक टीम यहां तैनात है। इसके अलावा गलियों में भी राइडर गश्त कर रही है। शुक्रवार को दादरी रबस स्टैंड परिसर से एक भी बस रवाना नहीं हुई। इसके चलते करीब 10 हजार दैनिक यात्रियों सहित करीब 40 हजार लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। वहीं, मोबाइल सेवा अभी अगले 48 घंटे और बाधित रखी जा सकती है।
विज्ञापन

डीसी विजय कुमार सिद्प्पा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में दो अलग-अलग जगहों पर डेरा अनुयायियों द्वारा नाम-चर्चा के प्रयास किए गए, लेकिन समय रहते सूचना आने पर ये सफल नहीं हो पाए। डीसी विजय कुमार सिद्प्पा ने बताया कि ग्रामीणों व समुदायों के इस मामले में अनुयायियों का साथ न देना भी नाम-चर्चा विफल रहने का प्रमुख कारण है। डीसी ने बताया कि दादरी जिले में संत राम रहीम के करीब डेढ़ हजार अनुयायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। मैंने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दो जगह नाम-चर्चा का प्रयास किया गया लेकिन विफल रहा। क्षेत्रवासियों से अपील है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखें।

विजय कुमार सिद्प्पा, डीसी
वर्जन:::
पुलिस प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है। हमने जिले में नाकाबंदी को और मजबूत कर दिया है। लॉ एंड ऑर्डर को भंग करने वाले से पुलिस सख्ती से निपटेगी। पैरामिलिट्री फोर्स के संपर्क में भी हम लगातार हैं। जरूरत पड़ने पर सेना भी बुलाई जा सकती है। जिलेवासियों से अपील है कि लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और आपसी सौहार्द व भाईचारा कायम रखें।
सुनील दलाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed