फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जमीन के लिए रिश्तेदार ने की ऑटो चालक की हत्या

जमीन के लिए रिश्तेदार ने की ऑटो चालक की हत्या

Mon, 07 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
जमीन के लिए रिश्तेदार ने की ऑटो चालक की हत्या
जमीन के लिए रिश्तेदार ने की थी ऑटो चालक की हत्या
विज्ञापन

भिवानी। सीआईए पुलिस ने महज 48 घंटे में ऑॅटो चालक की मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। ऑटो चालक करतार सिंह की हत्या उसके रिश्तेदार ने जमीन के लिए की थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने रिश्तेदार समेत तीन को गिरफ्तार किया है।
रविवार को सीआईए इंचार्ज रविन्द्र कुमार ने इस मर्डर केस को सुलझाने का दावा करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर मृतक के रिश्तेदार मोनू नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मोनू ने बताया कि उसने ही करतार की हत्या करने का प्लान बनाया था। प्लान में अपने साथी चिराग व आकाश को भी साथ लिया। चिराग ने मोनू के कहने पर करतार सिंह के ऑॅटो को कालुवास गांव के लिए किराया पर ले गया। इसके बाद यहां से बहाना बना कर करतार को हवाई पट्टी के पास ले गया और वहां गोली मार हत्या कर दी।
विज्ञापन

सीआईए पुलिस के अनुसार, चिराग करतार के ऑॅटो को किराये पर करके ले गया और मोनू अपने दूसरे साथी आकाश के साथ उनके पीछे-पीछे बाइक पर चल रहे था। हवाई पट्टी के पास जैसे ही चिराग ने करतार को गोली मारी तो मोनू चिराग को बाइक पर बैठा कर भिवानी की तरफ भाग आया। सीआईए इंचार्ज रविन्द्र कुमार ने बताया कि हत्या मामले के तीनों मुख्य आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये था मामला
चार अगस्त को शहर में पुराना बस स्टैंड के पास रहने वाले करतार नामक ऑॅटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कोई पुख्ता सबूत हाथ न लगने की वजह से मामला पेंचिदा बना हुआ था। एसपी सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए इंचार्ज रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर जल्द मामला ट्रेस करने के निर्देश दिए थे। मृतक करतार का परिवार में ही जमीनी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed