फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नाला टूटा, सड़क धंसने से दुकानदार परेशान

नाला टूटा, सड़क धंसने से दुकानदार परेशान

Mon, 03 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
नाला टूटा, सड़क धंसने से दुकानदार परेशान
बरसाती नाला टूटा, सड़क धंसने से दुकानदार परेशान
विज्ञापन

चरखी दादरी।
अब तक हुई करीब 175 एमएम बरसात से ही बरसाती नाले जवाब दे गए हैं। शहर के घिकाड़ा रोड का नाला पूरी तरह से टूट चुका है। विभाग ने अब तक नालों की मरम्मत का काम पूरा नहीं किया है। दूषित पानी के नाले को लकड़ी के टुकड़ों की स्पॉट दे रखी है। जल्द ही नाले का निर्माण नहीं करवाया गया तो नाले की दीवार के साथ-साथ सड़क भी टूटना स्वाभाविक है। बरसाती पानी के कारण नाले की दीवार टूटकर नाले में ही गिर गई है। जिसके कारण नाला लगातार ओवरफ्लो हो रहा है। वहीं नाले के कचरे और गाद को भी कर्मचारियों ने सड़क किनारे छोड़ दिया है। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कंडम हालत होने की वजह से बरसात के पानी की निकासी नहीं हो पा रहा है। इस नाले के साथ लगी टाइलें भी नाले में धंस गई हैं। अधिक पानी के दबाव से टाइलों के बाद सड़क भी कई जगह से धंसने लगी है। दुकानदारों का कहना है कि विभाग को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन विभाग ने अब तक कोई समाधान नहीं किया है।

विभाग ने इस नाले की सफाई तो करवा दी गई लेकिन नाले के अंदर का मलबा सड़क किनारे ही छोड़ दिया है। वाहन चालकों को मलबे के कारण काफी परेशानी हो रही है। -ओमबीर
विज्ञापन

लकड़ी के टुकड़ों से नाले की टूटी दीवार को स्पॉट दे रखी है। विभाग को इस बारे में कई अवगत करा चुके हैं लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। जल्द ही विभाग ने नाले के निर्माण पर ध्यान नहीं दिया तो हालात खराब हो सकते हैं। -कृष्ण
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के दोनों तरफ की टाइलें भी पानी के दबाव से धंसने लगी हैं। जल्द ही विभाग ने नालों का निर्माण नहीं करवाया तो टाइलों के साथ-साथ सड़क भी खराब हो जाएगी। -महाबीर

बरसाती मौसम चल रहा है अधिक बरसात होने के बाद सड़कों तक पानी पहुंच जाता है। नाले की टूटी हुई दीवार भी नाले में गिरी हुई है जिसके कारण ओवरफ्लो की समस्या अधिक बन रही है। -अजय

इस नाले की समस्या के बारे में जानकारी हैं। जेई को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान जल्द ही करवा दिया जाएगा। -रामपाल, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed