{"_id":"5956b0024f1c1bcb168b48e8","slug":"201498853378-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. विनोद अंचल को सुरक्षा के लिए गनमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. विनोद अंचल को सुरक्षा के लिए गनमैन
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. विनोद अंचल को सुरक्षा के लिए मिले गनमैन
भिवानी।
चौ. बंसीलाल पार्क के पास स्वर्णकार समाज के महाराजा अजमीढ चौक के स्तंभ को क्षतिग्रस्त करने वाले और डॉ. विनोद अंचल को धमकी देने वाले 48 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने चिकित्सक को सुरक्षा कर्मी मुहैया कराया है तो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 28 जून को कुछ शरारती तत्वों ने स्वर्णकार समाज की ओर से बनाए महाराजा अजमीढ़ चौक पर लगे स्तंभ को खंडित कर दिया था। वहीं पर प्लास्टिक जैसी प्लेट पर एक धमकी भरा मैसेज छोड़ा गया था। जिस पर लिखा था कि हमारा चौक नहीं तो तुम्हारा भी नहीं। दो दिन के अंदर राजा नीमपाल चौक बनवादे नहीं तो डॉ. अंचल तैनु मार देवांगे। नीमपाल सिंह के दास। घटना के बाद डीएसपी हेड क्वार्टर चंद्रपाल बिश्रोई ने मौके का निरीक्षण किया था और पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। इस मामले को 48 घंटे बीत गए है और पुलिस अभी तक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी नहीं देख पाई है। डा. विनोद अंचल को सुरक्षा के लिए गनमैन मुहैया करवाया गया है। घटना के बाद उन्होंने कहा कि घटना निंदनीय है। सुरक्षा के लिए गनमैन दिया गया है मगर डर तो रहता ही है। जैन चौक चौकी इंचार्ज रामनिवास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना वाली जगह कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। थोड़ी दूरी पर कैमरा होने की बात सामने आई है। जिसकी फुटेज देखी जाएगी। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाए।