फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   घर में प्लाट खरीदने के लिए रखे 14 लाख रुपये चोरी

घर में प्लाट खरीदने के लिए रखे 14 लाख रुपये चोरी

Sat, 01 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
घर में प्लाट खरीदने के लिए रखे 14 लाख रुपये चोरी
घर में प्लाट खरीदने के लिए रखे 14 लाख रुपये चोरी
विज्ञापन

नारनौल। यहां के सिंघाना रोड बाईपास के नजदीक स्थित एक आइस फैक्टरी के निकट बने मकान से चोरों ने प्लाट की खरीद के लिए रखी करीब 14 लाख रुपये की नकदी और लाखों के आभूषण चोरी कर ली। घटना के वक्त सारा परिवार अन्य कमरों में सोया हुआ था। चोरी की घटना की जानकारी सुबह करीब छह बजे मकान मालिक के उठने के बाद ही लगी। उसने सारी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मुख्य मार्ग पर हुई इस घटना के बाद लोगों में दहशत बनी हुई है।
गांव गोद निवासी लीलाराम पुत्र हनुमान सिंघाना रोड पर बाईपास के निकट स्थित एक आइस फैक्टरी के पास मकान बना कर रहता है। लीलाराम के अनुसार चोरों ने देर रात मकान की छत पर चढ़ कर जीने पर लगे लोहे के दरवाजे को गैस कटर से काट दिया। जिसके बाद उन्होंने मकान में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद चोरों ने मकान के छत के साथ बनी करीब 5 फुट नीची छत पर कूद कर लोहे के जीने के रास्ते नीचे उतरे। वहां पर चोरों ने बैठक के दरवाजे को खोल कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने जिन-जिन कमरों में परिवार के सदस्य सो रहे थे, उन्हें छोड़ कर बंद कमरे का ताला तोड़ दिया। वहां से चोरों ने अंदर रखी 14 लाख रुपए की नकदी, तीन तोले का सोने का पैंड़ल, 3 तोले की सोने की चेन व 1 तोले की सोने की झुमकी चुरा ली। मकान मालिक जब सुबह 6 बजे नींद के जागे तो कमरे का ताला टूटा देखा तो उन्हें घर में चोरी होनी की जानकारी लगी। इस पर मकान मालिक लीलाराम ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना कर मकान मालिक के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

-गैस सिलेंडर व चप्पल छोड़ भागे चोर
चोर घर के पिछवाड़े में खाली पड़े प्लाट में गैस सिलेंडर व चप्पल छोड़ गए। पुलिस ने चोरों द्वारा छोड़े गए सिलेंडर व चप्पल को कब्जे में लेकर मकान मालिक के बयान पर चोरी के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed