फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   200 health workers to start the covicield vaccine today

200 स्वास्थ्यकर्मियों को आज लगेगी कोविशिल्ड वैक्सीन

Fri, 15 Jan 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
200 health workers to start the covicield vaccine today
शुक्रवार की दोपहर में कोरोना वैक्सीन को लेकर समान्य अस्पताल पहुंची वैक्सीन वैन। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रोहतक। जिले में शनिवार को 200 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविशील्ड की वैक्सीन लगा कर कोरोना को मात देने की शुरूआत हो जाएगी। टीकाकरण का पहला सेशन जिला अस्पताल और सीएचसी मदीना में चलाया जाएगा। इसमें गर्भवती, दो साल तक के बच्चे को दूध पिला रही महिला के अलावा एलर्जी वाले लोगों को वैक्सीन की डोज नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले व्यक्ति के शरीर का तापमान जांचने के अलावा उसकी हेल्थ हिस्ट्री भी देखी जाएगी।
विज्ञापन

16 जनवरी को टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करने की स्वास्थ्य विभाग की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल को 500 व सीएचसी मदीना को 110 कोविशील्ड की वैक्सीन जारी की है। जिला अस्पताल की टीम ने वैक्सीन को तय तापमान में सुरक्षित रख लिया है। शनिवार सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक टीकाकरण होगा। पीएम के शुभारंभ के बाद हर सेंटर पर वैक्सीन की डोज लगानी शुरू हो जाएगी। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि पूरी टीम अलर्ट है और टीकाकरण करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

बाक्स
24 घंटे कड़ी सुरक्षा में है कोविशील्ड
सिविल सर्जन कार्यालय में कोविशील्ड वैक्सीन 24 घंटे कड़ी सुरक्षा में है। यहां पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा टीम की तैनाती की गई है। टीकाकरण अभियान जारी रहने तक यह सुरक्षा व्यवस्था लगातार बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
टीकाकरण के लिए देर सायं भेजे गए संदेेश
स्वास्थ्य विभाग ने लिस्ट के अनुसार शुक्रवार देर सायं टीकाकरण कराने वालों को संदेश भेजना शुरू कर दिया। शनिवार को इसी संदेश के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा। यह व्यवस्था अफरा-तफरी ना हो, इसके लिए की गई है। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि पहले दिन दोनों सेंटरों पर 100-100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जब तक 200 को वैक्सीन नहीं लग जाती, तब तक सेशन बंद नहीं होगा। यदि किसी कारण वश टारगेट शनिवार को पूरा नहीं होता तो वह आगे सोमवार को पूरा कर दिया जाएगा।
बाक्स
पीजीआईएमएस में चला प्रशिक्षण अभियान
पीजीआईएमएस में कोविशील्ड वैक्सीन के टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण अभियान चलाया गया। यहां डॉक्टर ने टीम को वैक्सीन लगाने से पहले और बाद में बरती जाने वाली सावधानियों का प्रशिक्षण दिया। गौरतलब है कि पीजीआईएमएस में तीन जगहों पर टीकाकरण किया जाएगा।
बोले अधिकारी
कोविशील्ड वैक्सीन का टीकाकरण शनिवार को शुरू होने जा रहा है। पहले दिन जिला अस्पताल और सीएचसी मदीना में वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद यह जिले के पांच सेंटरों पर और पीजीआईएमएस के तीन प्वाइंटों पर लगाई जाएगी।

- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन

सामान्य अस्पताल में कोरोना वैक्सीन को लेकर समान्य अस्पताल पहुंचे सीनियर फ्रामेस्टिट जोगेन्द्र

सामान्य अस्पताल में कोरोना वैक्सीन को लेकर समान्य अस्पताल पहुंचे सीनियर फ्रामेस्टिट जोगेन्द्र- फोटो : RohtakCity

पीजीआई के राज्य स्वस्थ्य एवं परिवार  कल्याण प्रशिक्षण केन्द्र में कोरोना वैक्सीन को लेकर आयोजित

पीजीआई के राज्य स्वस्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केन्द्र में कोरोना वैक्सीन को लेकर आयोजित- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed