फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   2 people death in accident

ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत, कार में फंसे शव क्रेन की मदद से बाहर निकाले

Thu, 05 Dec 2019 08:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
2 people death in accident
खरखौदा-सोरीपत मार्ग पर हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : Sonipat
खरखौदा (सोनीपत)। खरखौदा-सोनीपत मार्ग पर वीरवार शाम को ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों के शव कार के अंदर ही फंस गए, जिन्हें क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर बाहर निकाला गया। इस दौरान घटना स्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ट्रक तेजगति में होने के कारण टक्कर मारकर कार को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया।
विज्ञापन

गांव झरोठ निवासी जगपाल (50) किसान था और वीरवार शाम को वह झरोठी निवासी 35 वर्षीय संदीप के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लेकर खरखौदा आ रहा था। जब वे दोनों झरोठ गांव से खरखौदा की तरफ ड्रेन नंबर आठ के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे के समय ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह कार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में कार सवार जगपाल और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों व्यक्ति कार के अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद एकत्रित हुए राहगीरों ने दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन बाहर नहीं निकाल सके। जिसके बाद क्रेन की मदद से कार पर चढ़े ट्रक को हटवाया गया और दोनों के शवों को कार से बाहर निकाला। सूचना पाकर दोनों मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जगपाल खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा था, वहीं संदीप ने झरोठ गांव के बस स्टेंड पर चाय की दुकान कर रखी थी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पांच माह पहले ही हुई थी संदीप की शादी
हादसे में काल का ग्रास बने संदीप की शादी महज पांच माह पहले ही हुई थी। हादसे के बाद से संदीप और जगपाल के परिजनों का रोकर बुरा हाल था।
ट्रक चालक के खिलाफ जांच की जा रही है
कार व ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed