फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पंजाब की टीम ने हरियाणा क्लब को हराया

पंजाब की टीम ने हरियाणा क्लब को हराया

Mon, 25 Mar 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
पंजाब की टीम ने हरियाणा क्लब को हराया
पंजाब की टीम ने हरियाणा क्लब को हराया
विज्ञापन

शहीद सरदार भगत सिंह स्टेडियम में एसपीएस इंटरनेशनल कबड्डी कप का आयोजन
सिरसा। बरनाला रोड स्थित शहीद सरदार भगत सिंह स्टेडियम में रविवार को एसपीएस इंटरनेशनल कबड्डी कप का आयोजन किया गया। ये कबड्डी मुकाबला शहीद भगत सिंह सोशल ऑग्रेनाइजेशन ट्रस्ट की ओर आयोजित किया गया। पंजाब स्थित शाहकोट की टीम ने 31-29 के अंकों हरियाणा क्लब को पटखनी देकर ये मुकाबला अपने नाम किया। आयोजकों ने विजेता टीम को 2 लाख और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये का नकद ईनाम व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। संदीप लुदर को बेस्ट रेडर व शरणा डगोरमाना को बेस्ट स्टॉपर का खिताब दिया गया। इस उपलब्धि पर दोनों को एक-एक बाइक बतौर पुरस्कार दी गई। उपविजेता टीम के हरियाणा के रेडर रवि मतलोडा व बेस्ट स्टॉपर काला हरिगढ़ किगनवाला को 31-31 हजार रुपए नकद देकर सम्मानित किया गया।
शहीद सरदार भगत सिंह सोशल ओग्रेनाइजेशन ट्रस्ट के प्रधान दिलदार सिंह दारा वैदवाला व सर्वप्रीत सिंह (सैवी) ने बताया कि इंटरनेशनल कबड्डी कप में 8 क्लबों की टीमों ने शिरकत की। जिसमें 100 से अधिक खिलाड़ी उपस्थित हुए। प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों ने रिबन काटकर किया। कबड्डी कप में इंटरनेशनल खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कबड्डी कप के तहत पहला सेमीफाइनल मैच शेरे पंजाब रॉयल किंग व खालसा वार्रियस के बीच हुआ। जिसमें खालसा की पहलवानों ने मैदान जीता। इसके बाद खालसा वार्रियस व शाहकोट के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें शाह कोट ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दारा सिंह व सैवी ने बताया कि कबड्डी कप के दौरान महिला, बुजुर्ग वर्ग के लोगों का भी मैच करवाया गया, जिसमें बुजुर्ग में मैच गुरदासपुर तथा अमृतसर के बीच हुआ, जिसमें 3 अंक से अमृतसर ने जीत दर्ज की। वहीं महिला वर्ग में रानियां तथा पंजाब के नकोदर के बीच खेला गया, जिसमें एक अंक से नकोदर मैच जीत गया। इसके अलावा इंटरनेशनल खिलाडिय़ों ने एक-दूसरे को पटखनी दी। प्रतियोगिता में सतगुरु प्रताप सिंह के निदेशक शमशेर सिंह व मुख्य निदेशक ध्यान सिंह व चिकित्सा निदेशक डा. अमित मल्होत्रा ने शिरकत की। इस मौके पर सरंक्षक दिलबाग सिंह सिंकदरपुर, बूटा सिंह मल्लेवाला, जैकी मेहता, स. रणधीर सिंह धीरा, स. मनमिंद्र सिंह एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रामजी नागपाल, सचिव सुरेंद्र योगी, उपप्रधान गुरचरण सिंह वैदवाला, ललित सोनी, देवेंद्र टक्कर, गुरदेव सिंह लाहोरिया, हरप्रीत मौजूखेड़ा, अमनदीप खैरपुर, सरपंच सन्नी खिचड़, आत्मजीत कम्बोज, निखिल धमीजा, सुरेंद्र कंबोज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: नौ, दस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed